नयी दिल्ली,28 जुलाई (कड़वा सत्य) देश भर में निजी क्षेत्र की भागीदारी के माध्यम से शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के उदेश्य से शिक्षा मंत्रालय सप्ताहिक कार्यक्रम “शिक्षा शपथ” के जरिये राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की चौथी वर्षगांठ मना रहा है, जिसके सातवें दिन देश भर के विद्यालयों में विद्यांजलि और तिथि भोजन पहल के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र में सामुदायिक भागीदारी पर जोर दिया जा रहा है।
शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा संचालित एक स्कूल स्वयंसेवक प्रबंधन कार्यक्रम, विद्यांजलि, का शुभारं सात सितंबर, 2021 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किया गया था। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालयों को मजबूत करना और समुदाय, निगमित सामाजिक जिम्मेदारी (सीएसआर) और देश भर में निजी क्षेत्र की भागीदारी के माध्यम से शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाना है।
विद्यांजलि, तिथि भोजन पहल के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र में सामुदायिक भागीदारी पर जोर

पंजाब से सीखे भाजपा सरकार, बिना शर्त दिल्ली की सभी महिलाओं को लक्ष्मी योजना का लाभ दे- केजरीवाल

कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने पंजाब विधानसभा में भाजपा सरकार द्वारा विद्यार्थियों और लोकतांत्रिक अधिकारों पर किए जा रहे हमलों के खिलाफ प्रस्ताव किया पेश

पजाब सरकार जेन-ज़ी के साथ चट्टान की तरह खड़ी है; विधानसभा में नौजवानों पर हो रहे अत्याचारों का मुद्दा उठाया

