नयी दिल्ली 16 अप्रैल (कड़वा सत्य) कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार की अग्निपथ योजना को सैनिकों का अपमान करार देते हुए आज फिर इसकी आलोचना की और कहा कि केंद्र में यदि कांग्रेस की सरकार बनती है तो अग्निपथ योजना को रद्द किया जाएगा।
श्री गांधी ने ट्वीट किया , “अग्निपथ योजना भारतीय सेना और देश की रक्षा करने का सपना देखने वाले बहादुर युवाओं का अपमान है। यह भारतीय सेना की नहीं, नरेंद्र मोदी के कार्यालय में बनी योजना है जिसे सेना पर थोप दिया गया है।”
उन्होंने कहा “शहीदों के साथ दो तरह का व्यवहार नहीं किया जा सकता, हर व्यक्ति जो देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देता है उसे शहीद का दर्जा मिलना चाहिए।”
श्री गांधी ने कहा “इंडिया समूह की सरकार बनते ही हम इस योजना को तुरंत रद्द कर पुरानी स्थायी भर्ती प्रक्रिया फिर से लागू करेंगे।”
अशोक
कड़वा सत्य
सरकार बनते ही रदद् करेंगे अग्निपथ योजना : राहुल

उत्तर प्रदेश: फतेहपुर में महिला ठेकेदार से 25 लाख की कथित रंगदारी मांगने का आरोप, भाजपा नेताओं समेत 12 पर FIR

उत्तरप्रदेश: पूजा-पाठ के बहाने आभूषण ठगने वाली 25 हजार की इनामिया गिरफ्तार

उत्तरप्रदेश: पूजा-पाठ के बहाने आभूषण ठगने वाली 25 हजार की इनामिया गिरफ्तार

