नयी दिल्ली 26 जून (कड़वा सत्य) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने श्री सैम पित्राेदा को दोबारा ओवरसीज़ कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया है। कांग्रेस महासचिव के. सी. वेणुगोपाल ने बुधवार को एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी।
श्री वेणुगोपाल ने बयान में कहा कि श्री पित्रोदा की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से की गयी है।
गौरतलब है कि श्री पित्रोदा ने इस वर्ष मई में चुनाव के दौरान अपने एक बयान पर विवाद खड़ा होने के बाद ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था।
उन्होंने एक इंटरव्यू में भारत में लोकतंत्र पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि “भारत एक विविधतापूर्ण देश है जहां पूर्व के लोग चीनी जैसे दिखते हैं, पश्चिम के लोग अरब जैसे दिखते हैं, उत्तर के लोग गोरे जैसे दिखते हैं और शायद दक्षिण के लोग अफ्रीकी जैसे दिखते हैं।” कांग्रेस पार्टी ने उस समय उनके इस बयान से अपने आप को अलग रखा था।
,
कड़वा सत्य
सैम पित्रोदा को दोबारा ओवरसीज कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया

बिहार ने Bauma CONEXPO INDIA 2026 में दिखाई अपनी औद्योगिक ताकत, निवेशकों के सामने खोले बड़े अवसर

मध्यप्रदेश: सचिव-रोजगार सहायक नहीं मिले तो सरपंच ने पंचायत भवन में जड़ दिया ताला, ग्रामीणों के काम अटके

मध्यप्रदेश: राजगढ़ में कोटरा जोड़ पर सड़क हादसा बाइक सवार घायल, नरसिंहगढ़ अस्पताल में कराया भर्ती

