नयी दिल्ली 29 मार्च (कड़वा सत्य) आयकर विभाग की कार्रवाई का सामना कर रही कांग्रेस ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी को किसी बाहरी ताकत की मदद की आवश्यकता नहीं है और उसे भारतीय लोकतंत्र तथा न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है।
कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अजय माकन ने यहां पार्टी मुख्यालय में एक विशेष संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भारत का लोकतंत्र और न्यायपालिका बहुत मजबूत है तथा पार्टी काे उन पर पूरा भरोसा है।
श्री माकन कांग्रेस के बैंक खातों पर रोक लगने के बाद अमेरिका के बयान से संबंधित एक सवाल का जवाब दे रहे थे।
कांग्रेस नेता ने कहा,“यह भारत का आंतरिक मामला है और देश का पूरा तंत्र इससे निपटने में पूरी तरह से सक्षम है। हमारी पार्टी को लोकतंत्र और न्यायापालिका पर पूरा विश्वास है तथा हमें किसी बाहरी ताकत के समर्थन एवं मदद की आवश्यकता नहीं है।”
सत्या.
कड़वा सत्य
हमें किसी बाहरी ताकत की मदद की आवश्यकता नहीं: कांग्रेस

मध्यप्रदेश: सचिव-रोजगार सहायक नहीं मिले तो सरपंच ने पंचायत भवन में जड़ दिया ताला, ग्रामीणों के काम अटके

मध्यप्रदेश: राजगढ़ में कोटरा जोड़ पर सड़क हादसा बाइक सवार घायल, नरसिंहगढ़ अस्पताल में कराया भर्ती

मध्यप्रदेश: फर्जी NHM डिप्टी डायरेक्टर बनकर ट्रांसफर के नाम पर 2.60 लाख की ठगी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

