Kapil Sharma Fined Worth 10 Lakh:स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना एक बार फिर मुश्किल में घिर गए हैं। उनके विवादत शो इंडियाज गॉट लेटेंट शो पर सुप्रीम कोर्ट ने कॉमेडियन को फटकार लगाई है। कोर्ट ने कहा कि समय ने उन्हें गुमराह किया है गलत बयान दिए हैं। साथ ही कोर्ट ने समय रैना पर 10 लाख का जुर्माना लगाया है।
सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा कि यदि तय के भीतर जुर्माने की राशि जमा नहीं की गई तो समय रैनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी। उन्होंने सोशल मीडिया पर खुद को यूथ आइकन बताने वाले समय समय रैना को जमकर फटकार लगाई।
क्या है पूरा मामला
बता दें कि पिछले साल इंडियाज गॉट लेटेंट पर समय रैना ने दिव्यांग बच्चों और स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी से पीड़ित बच्चों के बारे में जोक मारा था। जिसके बाद विवाद काफी बढ़ गया था। समय और उनके साथ मौजूद कई सारे कॉमेडियन को माफी मांगनी पड़ गई थी। कोर्ट ने कॉमेडियन को आदेश दिया था कि वह विकलांग व्यक्तियों के लिए राशि जुटाने के मकसद एक शो का आयोजन करें और शो से जुटाए गए पैसे से बच्चों के इलाज के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। हालांकि, समय ने अभी तक SMA से इस बारे में संपर्क नहीं किया। जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने फटकार लगाई है।
एसएमए फाउंडेशन के वकील ने कोर्ट में दलीलें दी है कि मुझे समझ नहीं आता कि वह किस तरह का यूथ आइकन है। ये सोचकर ही डर लगता है। वकील ने आगे कहा कि समय लगातार शो कर रहे है लेकिन, कोर्ट ने आदेश के बावजूद उन्होंने अब तक ना तो एसएमए फाउंडेशन से बातचीत की और ना ही एसएमए से पीड़ित लोगों से।













