न्यूयार्क 01 जून (कड़वा सत्य) टी20 विश्वकप के खिताब पर दूसरी बार कब्जे के इरादे से निकले भारतीय बल्लेबाजों ने शनिवार को अपने एकमात्र अभ्यास मैच में बांग्लादेश के खिलाफ अपनी तैयारियों को परखा।
अभ्यास मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुये भारत ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 182 रन बनाये। ऋषभ पंत ने मात्र 32 गेंदो में चार चौके और चार छक्के की मदद से 53 रन ठोके वहीं आखिरी ओवरों में बल्लेबाजी करने उतरे हार्दिक पांड्या ने 23 गेंदों में दो चौके और चार छक्के की बदौलत 40 रन की नाबाद पारी खेली। शिवम दुबे (14) अपने अंदाज के अनुरुप छाप छोड़ने में विफल रहे वहीं संजू सैमसन भी अपने हाथ दिखाने में सफल नहीं हुये।
विस्फोटक सूर्य कुमार यादव अपने चिरपरिचित अंदाज से खेले और 18 गेंदों में चार चौकोे की मदद से 31 रन बनाकर लौटे। कप्तान रोहित शर्मा ने 23 रन बनाये।
कड़वा सत्य
अभ्यास मैच में रिषभ ने दिखायी फार्म, पांड्या भी चमके


IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

