सिडनी 01 मई (कड़वा सत्य) अमेरिका और वेस्टइंडीज की सह मेजबानी में होने वाले आगामी टी-20 विश्वकप के लिए ऑस्ट्रेलिया ने बुधवार को मिचेल मार्श की अगुवाई वाली 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने वाले युवा बल्लेबाज जेक फ्रेजर-मक्गर्क और स्टीव स्मिथ को टीम में जगह नहीं मिली है।
ऑस्ट्रेलियाई चयनकर्ताओं ने बुधवार की सुबह मिचेल मार्श को स्थायी टी-20 कप्तान भी नियुक्त कर दिया है। मार्श इससे पहले तीन टी-20 सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी कर चुके हैं। उस वक़्त वह तकरीबन 12 महीनों के लिए टीम के कार्यवाहक कप्तान थे।
आईपीएल में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे जेक फ्रेजर मक्गर्क को नहीं मिली ऑस्ट्रेेलियाई टीम में जगह


IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

