नयी दिल्ली 21 जनवरी (कड़वा सत्य) डीएसए प्रीमियर लीग में मंगलवार को खेले गए रोमांचल मुकाबलों में गढ़वाल हीरोज फुटबाल क्लब ने भारतीय वायु सेना को 3-2 से परास्त किया। वहीं एक अन्य मैच में रॉयल रेंजर्स और सी आई एस एफ ने 1-1 से ड्रा खेल कर अंक बाँटे।
आज यहां नेहरू स्टेडियम मैदान पर गत विजेता गढ़वाल के गोल आदित्य अधिकारी (2) और साहिल ने किए। सौरभ साधुखान और संकित ने वायुसेना के गोल बांटे। रॉयल रेंजर्स का गोल विजॉय गुसाई ने किया लेकिन लम्बी सीटी से चंद सेकंड पहले मनिंदर सिँह ने बराबरी का गोल जमा कर रॉयल रेंजर्स के अरमानों पर पानी फेर दिया।
आदित्य के शानदार गोल से वायुसेना पर गढ़वाल की शानदार जीत

IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

