बांगी, (मलेशिया) 22 जनवरी (कड़वा सत्य) ऑस्ट्रेलिया, स्कॉटलैंड, बंगलादेश, नेपाल, अमेरिका, दक्षिण अफ्रीका, नाइजीरिया और न्यूजीलैंड ने बुधवार को महिला अंडर-19 टी-20 विश्वकप के सुपर सिक्स में जगह बना ली है। जबकि आयरलैंड ने पाकिस्तान को हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।
आज यहां ऑस्ट्रेलिया ने ग्रुप डी मुकाबले में नेपाल को 83 रनों से हराया। ऑस्ट्रेलिया ने काओइमहे ब्रे (45), एलेनोर लारोसा (31) और हसरत गिल (नाबाद 30) के योगदान से निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट पर 139 रनों का स्कोर खड़ा किया था। जिसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी नेपाल की टीम ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी आक्रमण के आगे निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट पर 56 रन ही बना सकी और 83 रनों से मुकाबला हार गई। नेपाल के लिए कप्तान पूजा महतो ने सर्वाधिक (18) रनों की पारी खेली।
ऑस्ट्रेलिया, द अफ्रीका, स्कॉटलैंड, बंगलादेश,नेपाल, नाइजीरिया और न्यूजीलैंड सुपर सिक्स में

IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

