अमृतसर, 11 अगस्त (कड़वा सत्य) ओलंपिक खेलों से कांस्य पदक जीतकर पंजाब लौटे भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ियों का रविवार को पंजाब सरकार की ओर से श्री गुरु दास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पंजाब के कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल और हरभजन सिंह ईटीओ ने स्वागत किया। इस अवसर पर हॉकी खिलाड़ियों के माता-पिता, हॉकी ी और हॉकी पंजाब के वरिष्ठ अधिकारी भी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
इस मौके पर धालीवाल ने हॉकी खिलाड़ियों को आशीर्वाद दिया और कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने विजेता टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को एक करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि हमें आप पर गर्व है भारत में लंबे समय बाद हॉकी की वापसी हुई है। धालीवाल ने कहा कि पंजाब सरकार ग् ीण स्तर पर खेलों को विकसित करने के लिए प्रयास कर रही है और आने वाला समय हमारे खिलाड़ियों और खेलों के लिए बहुत आ दायक माहौल प्रदान करेगा, जिससे पंजाब में बड़े खिलाड़ी तैयार होंगे।
ओलंपिक विजेता हॉकी टीम अमृतसर पहुंची, कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने किया स्वागत


IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

