कोलकाता 23 मार्च (कड़वा सत्य) आंद्रे रसेल (64) और रमनदीप सिंह (35) के अलावा फिल साल्ट (54) की तेज तर्राक पारियों की मदद से कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने शनिवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 के मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ सात विकेट पर 208 रन बना लिये।
ईडन गार्डन मैदान पर केकेआर के चार शीर्ष बल्लेबाज 51 रन बनाकर पवेलियन लौट चुके थे मगर एक छोर पर डटे साल्ट ने संयमपूर्ण बल्लेबाजी का मुजाहिरा करते हुये न सिर्फ अपना अर्धशतक पूरा किया बल्कि रमनदीप के साथ मिल कर टीम को मुश्किलों के भंवर से निकाल लिया। रमनदीप की पारी का अंत पैट कमिंस ने किया जबकि अगले ही ओवर में साल्ट भी मारकंडे की गेंद पर जानसन के हाथों लपके गये।
केकेआर ने सनराइजर्स को दिया 209 रन का विजय लक्ष्य

IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

