हैदराबाद 05 अप्रैल (कड़वा सत्य) शिवम दुबे की 45 रनों और अजिंक्य रहाणे की 35 रनों की पारियों के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स ने शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 18वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को जीत के लिए 166 रनों का लक्ष्य दिया है।
आज यहां सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई की शुरुआत खराब रही और उसने चौथे ओवर में सलामी बल्लेबाज रचिन रविंद्र 12 रन का विकेट गवां दिया। इसके बाद आठवें ओवर में कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ 21 गेंदों में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 26 रन बनाकर पवेलियन लौट गये। अजिंक्य रहाणे ने 30 गेंदों में दो चौके और एक छक्के की मदद से 35 रन बनाये। शिवम दुबे ने 24 गेदों में दो चौके और चार छक्के लगाते हुए 45 रन ठोके डाले। डैरिल मिचेल 13 रन बनाकर आउट हुये। रवींद्र जाडेजा 31 रन और महेन्द्र सिंह धोनी एक रन बनाकर नाबाद रहे। चेन्नई ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट पर 165 रन का स्कोर खड़ा किया।
हैदराबाद की ओर से भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन , पैट कमिंस, शाहबाज अहमद और जयदेव उनादकट को एक-एक विकेट मिला।
कड़वा सत्य
चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को दिया 166 रनों का लक्ष्य


IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

