बेंगलुरु 16 अप्रैल (कड़वा सत्य) इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में छक्के लगाने में सनराइजर्स हैदराबाद के हैनरिक क्लासन ने सर्वाधिक 24 छक्के लगाये है वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विराट कोहली 35 चौके के साथ शीर्ष पर है।
आईपीएल के 30 मैचों के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के छह मैचों में क्लासन ने सबसे अधिक 24 छक्के लगाये है। रॉयल चैलेंजर्स के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली 35 चौके लगाकर सबसे आगे चल रहे है। लखनऊ सुपर जायंट्स के निकोलस पूरन 19 छक्कों के साथ दूसरे स्थान पर तथा हैदराबाद के अभिषेक शर्मा, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के दिनेश कार्तिक और राजस्थान रॉयल्स के रियान पराग 18-18 छक्कों के साथ तीसरे स्थान पर है। इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स के शिवम दूबे, मुम्बई इंडियंस के रोहित शर्मा और दिल्ली कैपिटल्स के ट्रिस्टन स्टब्स 15-15 छक्कों के साथ चौथे स्थान पर है। कोलकाता नाइट राइडर्स के सुनील नारायण और राजस्थान रॉयल्स के विराट कोहली 14-14 छक्कों के साथ संयुक्त रुप से पांचवें स्थान पर है।
छक्के जड़ने में हैदराबाद के हैनरिक और चौकों में विराट है अव्वल


IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

