चेन्नई 08 अप्रैल (कड़वा सत्य) रवींद्र जडेजा और तुषार देशपांडे ने शानदार गेंदबाजी का मुजाहिरा करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स के तीन-तीन विकेट झटक कर उसे बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया। हालांकि कोलकाता के कप्तान श्रेयस अय्यर और 34 रन, सुनील नारायण 27 रन और अंगकृष रघुवंशी 24 रनों की पारियों की बदौलत चेन्नई सुपर किंग्स को जीत के लिए 138 रन का लक्ष्य मिला है।
आज यहां एमए चिदम्बरम स्टेडियम, चेपॉक में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने पहले ही ओवर में सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट शून्य का विकेट गवां दिया। सॉल्ट को तुषार ने जडेजा के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद सुनील नारायण और अंगकृष रघुवंशी ने पारी को संभाला और दूसरे विकेट के लिये 55 रन जोड़े। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने इस जोड़ी को तोड़ने की जिम्मेदारी रवींद्र जडेजा पर को सौपीं और उन्होंने शानदार गेंदबाजी का मुजाहिरा करते हुए सातवें ओवर में पहले अंगकृष रघुवंशी 24 रन पर पगबाधा कर पवेलियन भेजा। अंगकृष ने अपनी पारी में तीन चौके और एक छक्का लगाया। उसके बाद जडेजा ने सुनील नारायाण को 27 रन पर आउट कर दिया। सुनील ने 20 गेदों का सामना किया और तीन चौके और दो छक्के भी लगाये। जडेजा ने वेंकटेश अय्यर तीन रन आउट कर अपना तीसरा विकेट झटके हुए कोलकाता पर दबाव बढ़ा दिया। इसके बाद कोलकाता की टीम दबाव से उबर नहीं पायी और उसका कोई बल्लेबाज पिच पर अधिक देर के लिए नहीं टिक सका। रमनदीप सिंह 13 रन और रिंकू सिंह 10 रन बनाकर आउट हुये। आंद्रे रसल 10 रन बनाकर आउट हुये। कप्तान श्रेयस अय्यर ने तीन चौके लगाते हुए टीम के लिए सर्वाधिक 34 रनों की पारी खेली। अनुकूल रॉय तीन रन और वैभव आरोड़ा एक रन बनाकर नाबाद रहे। कोलकाता ने निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट पर 137रन का स्कोर खड़ा किया।
चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से रवींद्र जाडेजा और तुषार देशपांडे ने तीन-तीन विकेट लिये। मुस्तफिजुर रहमान को दो विकेट मिले। महीश थीक्षणा ने एक बल्लेबाज को आउट किया।
कड़वा सत्य
जडेजा और तुषार ने कोलाकाता को बड़ा स्कोर बनाने से रोका

IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

