नयी दिल्ली 07 मई (कड़वा सत्य) अभिषेक पारेल (65) और जैक फ्रेजर-मक्गर्क (50) रनों की बेहतरीन पारियों के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने मंगलवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 56वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को जीत के लिए 222 रनों का लक्ष्य दिया है।
आज यहां अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की जैक फ्रेजर और अभिषेक पारेल की सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए (60) रन जोड़े। पांचवें ओवर में आर अश्वनि ने जैक फ्रेजर को फरेरा के हाथों कैच आउट कराया। जैक फ्रेजर ने 20 गेंदों में सात चौके और तीन छक्के लगाते हुए (50) रन बनाये। शो होप एक रन बनाकर रनआउट हुये। 10वें ओवर में अश्विन ने अक्षर पटेल (15) को आउटकर पवेलियन भेज दिया। अभिषेक पारेल ने 36 गेंदों में सात चौके और तीन छक्कों की मदद से सर्वाधिक (65) रन बनाये। उन्हें अश्विन ने संदीप के हाथों कैच आउट कराया। कप्तान रिषभ पंत ने 13 गेंदों में 15 रन बनाये। उन्हें चहल ने बोल्ट के हाथों कैच आउट कराया। 14वें ओवर में गुलबदीन नईब 15 गेंदों में 19 रन बनाकर आउट हुये। ट्रिस्टन स्टब्स ने 19 गेंदों में तीन चौके और तीन छक्के लगाते हुये (41)रनों की पारी खेली। रासिख सलाम (9) रन बनाकर आखिरी गेंद पर रनआउट हुये। कुलदीप यादव (5) रन बनाकर नाबाद रहे। दिल्ली कैपिटल्स ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट पर 221 रन का स्कोर खड़ा किया।
दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को दिया 222 रनों का लक्ष्य

IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

