अहमदाबाद 04 अप्रैल (कड़वा सत्य) पंजाब किंग्स ने गुरुवार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 17वें मैच गुजरात टाइटंस के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
आज यहां नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। उन्होंने बताया कि चोटिल लियम लिविंगस्टन की जगह सिंकदर रजा को टीम में शामिल किया गया है। वहीं गुजरात टाइटंस की टीम में चोटिल डेविड मिलर की जगह केन विलियमसन आए हैं।
दोनों टीमें इस प्रकार है:-
पंजाब किंग्स: शिखर धवन (कप्तान),जॉनी बेयरस्टो, प्रभसिमरन सिंह, सैम करन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर),
शशांक सिंह, सिकंदर रजा, हरप्रीत बराड़, हर्षल पटेल, कगिसो रबाडा और अर्शदीप सिंह।
गुजरात टाइटंस: ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, केन विलियमसन, विजय शंकर, अजमतउल्लाह उमरजई, राहुल तेवतिया, राशिद खान, नूर अहमद, उमेश यादव और दर्शन नालकंडे।
कड़वा सत्य
पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का किया फैसला

IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

