चटगांव 05 मई (कड़वा सत्य) बंगलादेश ने रविवार को पांच मैचों की श्रृंखला के दूसरे टी-20 मुकाबले में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद मो. तौहीद हृदोय के नाबाद (37)और महमुदउल्लाह (26) रनों की पारियों के दम पर जिम्बाब्वे को छह विकेट से हरा दिया है।
139 रनों लक्ष्य का पीछा करते हुए बंगलादेश की लिटन कुमार दास और तंजिद हसन की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिये 41 रन जोड़े। लिटन कुमार दास (25), तंज़िद हसन (18), कप्तान नजमुल शान्तो (16) और जाकेर अली (13) रन बनाकर आउट हुये। तौहीद हृदोय ने सर्वाधिक (37) रन बनाये। उन्होंने अपनी पारी में उन्होंने 3 चौके और 2 छक्के लगाए। वहीं महमुदुल्लाह 16 गेंद में 2 चौके और एक छक्के की मदद से 26 रन बनाकर नाबाद रहे। तौहीद और महमुदुल्लाह के 49 रन अवजित की साझेदारी हुई। बंगलादेश ने 18.3 ओवर में चार विकेट पर 142 रन बनाकर छह विकेट से मुकाबला जीत लिया।
बंगलादेश ने जिम्बाब्वे को छह विकेट से हराया

IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

