हैदराबाद 25 अप्रैल (कड़वा सत्य) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने गुरुवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 41वें मैंच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
आज यहां राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में टॉस जीतने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान फाफ डुप्लेसी ने कहा, “हम एसआरएच को स्कोरबोर्ड पर रन टांगकर दबाव में डालना चाहेंगे। केकेआर के खिलाफ हमने जिस तरह की लड़ाई दिखाई थी उस पर हमें गर्व है क्योंकि हम अंत तक लड़ते रहे। टीम में कोई बदलाव नहीं है।
सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने कहा “टीम का प्रदर्शन अदभुत रहा है। पहले गेंदबाजी करने में हमें थोड़ा सा सामंजस्य बनाना होगा लेकिन हमारे खेलने का अंदाज बिलकुल नहीं बदलने वाला है। टीम में एक बदलाव है वॉशिंगटन सुंदर की जगह उनादकट को टीम में शामिल किया गया है।”
दोनों टीमें इस प्रकार है:-
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : फाफ डुप्लेसी (कप्तान), विराट कोहली, विल जैक्स, रजत पाटीदार, कैमरन ग्रीन, दिनेश कार्तिक, महिपाल लोमरोर, कर्ण शर्मा, लॉकी फर्ग्युसन, मोहम्मद सिराज और यश दयाल।
सनराइजर्स हैदराबाद : अभिषेक शर्मा, ऐडन मारक्रम, हाइनरिक क्लासन, नितीश कुमार रेड्डी, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, जयदेव उनादकट, टी नटराजन और मयंक मारकंडे।
कड़वा सत्य
बेंगलुरू ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला


IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

