नयी दिल्ली 04 जुलाई (कड़वा सत्य) टी-20 विश्वकप जीतने के बाद विशेष विमान ‘चैंपियंस वर्ल्डकप 24’ से गुरुवार की सुबह स्वदेश पहुंची भारतीय क्रिकेट का इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर प्रशसंकों की मौजूदगी में भव्य स्वागत हुआ।
सोशल मीडिया मंच पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा पोस्ट किये गये वीडियों के अनुसार आज सुबह आईजीआई हवाई अड्डे पर पहुंची भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा अपने हाथों में ट्राफी लेकर बाहर आये। इसके बाद रोहित वहां बड़ी संख्या में मौजूद प्रशंसको को ट्रॉफी की झलक दिखाकर खुशी का इजहार किया। इसके बाद क्रिकेट टीम आईटीसी मौर्या पहुंची तो वहां ढोल के साथ उनका स्वागत किया गया। इस दौरान कप्तान रोहित शर्मा समेत कई खिलाड़ी ढोल की थाप पर थिरकते नजर आए।
भारतीय क्रिकेट टीम का स्वदेश लौटने पर हुआ भव्य स्वागत

IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

