अंताल्या (तुर्की) 22 जून (कड़वा सत्य) भारतीय महिला कंपाउंड टीम ने शनिवार को तीरंदाजी विश्व कप चरण 3 में यहां स्वर्ण पदकों की हैट्रिक लगायी।
खेलो इंडिया योजना की एथलीट ज्योति सुरेखा वेन्नम, परनीत कौर और अदिति गोपीचंद स्वामी की तिकड़ी ने इस 2024 में लगातार तीसरा विश्व कप जीता। शंघाई में विश्व कप चरण 1 में तिकड़ी ने स्वर्ण पदक जीता था जबकि येचिओन, कोरिया गणराज्य में विश्व कप चरण 2 में स्वर्ण पदक जीता और अंताल्या, तुर्की में विश्व कप स्टेज-3 में स्वर्ण पदक की हैट्रिक पूरी की।
उन्होने कड़े मुकाबले में छठी रैंकिंग वाली एस्टोनिया को 232-229 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। भारतीय कंपाउंड महिला टीम ने तीरंदाजी विश्व कप में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक की हैट्रिक बनाई।
उन्होने फाइनल में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए लगातार 13वीं जीत दर्ज की। इस साल की शुरुआत में शंघाई में पहले चरण और येचेओन में दूसरे चरण में शीर्ष स्थान हासिल करने के बाद टीम ने स्वर्ण पदकों की क्लीन स्वीप भी पूरी की।
शीर्ष रैंकिंग वाली भारतीय कंपाउंड महिला टीम ने शनिवार को तीरंदाजी विश्व कप चरण-3 में स्वर्ण पदक जीता। यह जीत 2024 तीरंदाजी विश्व कप श्रृंखला में भारतीय टीम के लिए स्वर्ण पदकों की ऐतिहासिक हैट्रिक है, इससे पहले इस साल की शुरुआत में शंघाई और येचियन में आयोजित चरणों में शीर्ष सम्मान हासिल किया था।
भारतीय टीम ने पहले दौर की बाई के साथ अपना अभियान शुरू किया। इसके बाद उन्होंने अल साल्वाडोर को 235-227 और मेजबान देश तुर्की को 234-227 से हराकर अपने कौशल और दृढ़ संकल्प का परिचय दिया और फाइनल में अपनी जगह पक्की की। एस्टोनिया के खिलाफ भारतीय तीरंदाजों ने अपना संयम और सटीकता बनाए रखी और लगातार तीसरा स्वर्ण पदक जीता।
कड़वा सत्य
भारतीय महिला कंपाउंड टीम ने तीरंदाजी विश्वकप में बनायी स्वर्ण की हैट्रिक


IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

