सिलहट 28 अप्रैल (कड़वा सत्य) यास्तिका भाटिया, शेफाली वर्मा और कप्तान हरमनप्रीत कौर की शानदार पारियों की बदौलत भारतीय महिला टीम ने रविवार को पहले टी-20 मुकाबले में बंगलादेश को जीत के लिए 146 रनों का लक्ष्य दिया है।
आज यहां सिलहट अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरुआत का प्रयास किया। इसी दौरान तीसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर स्मृति मंधाना (9) को फरीहा तृस्ना ने उन्हें बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया। इसके बाद यास्तिका भाटिया ने शेफाली वर्मा के साथ दूसरे विकेट लिये 43 रन जोड़े। शेफाली ने 22 गेंदों में तीन चौके और एक छक्का लगाते हुए (31) रन बनाये। यास्तिका भाटिया ने 29 गेंदों में छह चौकों की मदद से सर्वाधिक (36) रन बनाये। हरमनप्रीत कौर 22 गेंदो में चार चौके के साथ (30) रनों की पारी खेली। न सजना (11) रन बनाकर आउट हुई। ऋचा घोष 17 गेंदों में (23) और पूजा वस्त्रकर (4) रन बनाकर आउट हुई। भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर 145 रन का स्कोर खड़ा किया।
भारतीय महिला टीम ने बंगलादेश को दिया 146 रनों का लक्ष्य

IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

