मुम्बई 07 अप्रैल (कड़वा सत्य) सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा 49 रन, इशान किशन 42 रन और उसके बाद आखिरी ओवरों में टिम डेविड के नाबाद 45 रन और रोमारियो शेफर्ड की नाबाद 39 रनों तूफानी परियों के दम पर मुंबई इंडियंस ने रविवार इंडियन प्रीमियर लीग के 20वें मैच दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 235 रनों का लक्ष्य दिया है।
आज यहां वानखेड़े स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी मुम्बई इंडियंस की रोहित शर्मा और इशान किशन की सलामी जोड़ी बेहतरीन शुरुआत करते हुए पहले विकेट लिये 80 रन जोड़े। रोहित शर्मा ने 27 गेंदों में छह चौकों और तीन छक्कों की मदद से 49 रनों की पारी खेली। हालांकि वह एक रन से अपने अर्धशतक से चूक गये। उन्हें अक्षर पटेल ने बोल्ड आउट किया। चोट के बाद ठीक होकर टीम में आये सूर्यकुमार यादव अपना खाता भी नहीं खोल सके और पवेलियन लौट गये। कप्तान हार्दिक पांड्या ने 33 गेंदों में तीन चौके और एक छक्का लगाते हुए 39 रन बनाये। इशान किशन ने 23 गेंदों में चार चौके और दो छक्के उड़ाते हुए 42 रन बनाये। तिलक वर्मा छह रन बनाकर आउट हुये। इसके बाद टिम डेविड नाबाद ने 21 गेंदों में दो चौक और चार छक्कों की मदद से नाबाद 45 रन बना डाले। रोमारियो शेफर्ड आखरी ने 10 गेंदों में तीन चौके और चार छक्के लगाते हुए तूफानी अंदाज में 39 रन ठोके हुए टीम का स्कोर निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट पर 234 रन पहुंचा दिया है। शेफर्ड ने चौके और छक्कों की बारिश करते हुए आखिरी ओवर में 32 रन बनाये।
दिल्ली की ओर से अक्षर पटेल और एनरिक नॉर्टजे ने दो-दो विकेट लिये। खलील अहमद ने एक बल्लेबाज को आउट किया।
कड़वा सत्य
मुंबई इंडियंस ने दिया दिल्ली कैपिटल्स को 235 रनों का लक्ष्य

IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

