जयपुर 10 अप्रैल (कड़वा सत्य) रियान पराग के नाबाद 76 रन और कप्तान संजू सैमसन की नाबाद 68 रनोें की शानदार अर्धशतकीय पारियों के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 24वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को जीत के लिए 197 रनों का लक्ष्य दिया है।
आज यहां सवाई मानसिंह स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान की शुरुआत खराब रही और उसने पांचवें ओवर में सलामी बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल 24 रन का विकेट गवां दिया। उसके बाद जॉस बटलर भी आठ बनाकर पवेलिय लौट गये। ऐसे संकट के समय रियान पराग और कप्तान संजू सैमसन ने पारी को संभाला और तीसरे विकेट लिये 130 रनों की साझेदारी की। रियान पराग ने 48 गेंदों में तीन चौके और पांच छक्के लगाते हुए 76 रन बनाये। उन्हें मोहित शर्मा ने वी शंकर के हाथों कैच आउट कराया। संजू सैमसन ने 38 गेंदों में सात चौके और दो छक्का लगाते हुए नाबाद 68 रनों की पारी खेली। शिमरॉन हेटमायर 13 रन बनाकर नाबाद रहे। राजस्थान ने निर्धारित 20 ओवरों में तीन विकेट पर 196 रनों का स्कोर खड़ा किया।
गुजरात के लिए उमेश यादव, राशिद खान और मोहित शर्मा ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।
कड़वा सत्य
राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को दिया 197 रनों का लक्ष्य

IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

