लखनऊ 07 अप्रैल (कड़वा सत्य) मार्कस स्टॉयनिस (58) और केएल राहुल (33) के बीच 73 रनों की भागीदारी के बाद निकोलस पूरन (32 नाबाद) की तेज पारी की मदद से लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मुकाबले में शनिवार को मेहमान गुजरात टाइटंस (जीटी) के सामने जीत के लिये का 164 रन का लक्ष्य रखा।
अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम की धीमी दिख रही पिच पर पहले बल्लेबाजी करते हुये एलएसजी ने पांच विकेट खोकर 163 रन बनाये। कप्तान केएल राहुल का पहले बल्लेबाजी करने का फैसला सही साबित नहीं हुआ जब गुजरात के तेज गेंदबाज उमेश यादव ने अपने पहले ही ओवर में इन फार्म बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक (6) को आउट कर मेजबान टीम को जोरदार झटका दिया। डिकॉक मिडिल स्टंप पर गुड लेंथ गेंद को स्लाग करने के प्रयास में थर्ड मैन पर खड़े नूर अहमद के हाथों में समा गयी। उमेश ने अपने लगातार दूसरे ओवर में नये बल्लेबाज देवदत्त पड्डिक्कल (7) को चलता कर मेजबान टीम को मुश्किलों के भंवर में फंसा दिया।
इस भंवर से निकालने का जिम्मा केएल राहुल और मार्कस स्टाॅयनिस का था जिन्होने सिंगल्स डबल्स की मदद से स्कोरबोर्ड को चलाये रखा और ढीली गेंदों को चौके और छक्कों में तब्दील किया। इस बीच के एल राहुल की 31 गेंदो की पारी का अंत पारी के 13वें ओवर में महाराष्ट्र के युवा तेज गेंदबाज दर्शन नालकंडे ने किया। रन गति को बढाने के प्रयास राहुल लांग आन पर खड़े राहुल तेवतिया के हाथों कैच आउट हुये और टीम का स्कोर तीन विकेट पर 91 रन हो गया था।
मार्कस स्टॉयनिस ने भी अपने हाथ खोले मगर वे भी नालकंडे का दूसरा शिकार बने। उन्होने नालकंडे के ओवर की पहली गेंद पर शानदार छक्का लगाया और चौथी गेंद में इस प्रयास को रिपीट कर मैदान में मौजूद करीब 45 हजार दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया मगर अगली ही गेंद पर वह युवा गेंदबाज के वेरिएशन को पढ़ नहीं पाए और गेंद को पुल करने के प्रयास में विकेटकीपर के हाथो आसानी से आउट हुये। उन्होने अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान 43 गेंद खेल कर चार चौके और दो छक्के लगाये।
उधर नये बल्लेबाज निकोलस पूरन ने अपने स्वाभाव के अनुरुप तेज गति से रन बटोरने का क्रम जारी रखा मगर गुजरात के गेंदबाजों ने उन्हे ज्यादा छूट नहीं दी। पूरन ने आयुष बडोनी (20) के साथ मात्र 20 गेंदों में 31 रन जोड़ कर लक्ष्य को चुनौतीपूर्ण बनाने में कोई कोरकसर नहीं छोड़ी। बडोनी राशिद खान का शिकार बने।
कड़वा सत्य
लखनऊ ने गुजरात को जीत के लिये दिया 164 रन का लक्ष्य

IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

