मुम्बई 11 मार्च (कड़वा सत्य) धवल कुलकर्णी, शम्स मुलानी और तनुष कोटियान के तीन-तीन विकेटों की बदौलत मुम्बई ने विदर्भ को 105 रनों के मामूली स्कोर पर समेटने के बाद आज रणजी ट्राफी के फाइनल मुकाबले की दूसरी पारी में दिन का खेल समाप्त होने तक दो विकेट पर 141 के स्कोर के साथ 260 रनों की मजबूत बढ़त बना ली है। मुशीर खान नाबाद 51 रन और अजिंक्य रहाणे नाबाद 58 रन बनाकर क्रीज पर है।
मुम्बई की दूसरी पारी की शुरुआत खराब रही और उसने सातवें ओवर में पृथ्वी शॉ 11 रन का विकेट गंवा दिया। शॉ को ठाकुर ने बोल्ड आउट किया। भूपेन लालवानी भी 18 रन बनाकर पवेलियन लौट गये। इसके बाद मुशीर खान और अजिंक्या रहाणे ने पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिये 107 रनों जोड़ लिये है। इसी के साथ टीम की बढ़त 260 रन की हो गई।
विदर्भ को सस्ते में समेटकर मुम्बई ने दूसरी पारी में बनायी मजबूत बढ़त

IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

