अहमदाबाद 28 अप्रैल (कड़वा सत्य) विल जैक्स नाबाद (100) की तूफानी शतकीय और विराट कोहली की (74) रनों की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 45वें मैच में गुजरात टाइटंस को नौ विकेट से हरा दिया है।
201 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कप्तान फाफ डुप्लेसी और विराट कोहली की जोड़ी ने पहले विकेट के लिये 40 रन जोड़े। फाफ डुप्लेसी 12 गेंदों में 24 रन बनाकर आउट हुये। इसके बाद आये विल जैक्स ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 41 गेंदों में पांच चौके और 10 छक्के लगाते हुए नाबाद (100) रनों की पारी खेली। वहीं विराट कोहली 44 गेंदों में छह चौके और तीन छक्कों की मदद से 70 रन बनाकर नाबाद रहे। बेंगलुरु ने 16 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 206 रन बनाकर नौ विकेट से मुकाबला जीत लिया। गुजरात टाइटंस की ओर एक मात्र विकेट साई किशोर को मिला। बेंगलुरु की 10 मैचों में यह तीसरी जीत है।
विल जैक्स का तूफानी शतक, बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को नौ विकेट से हराया

IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

