नयी दिल्ली 31 जनवरी (कड़वा सत्य) राष्ट्रीय गोताखोर चैम्पियन पलक शर्मा इस बार दोहा में 31 जनवरी से 10 फरवरी तक चलनी वाली विश्व एक्वेटिक चैम्पियनशिप 2024 में भारतीय दल की अगुवाई करेंगी।
भारतीय तैराकी संघ ने कल विश्व एक्वेटिक चैंपियनशिप 2024 दोहा (कतर) के लिए भारतीय गोताखोरों की टीम का घोषणा कर दी है। पहली बार किसी भारतीय महिला को इस चैंपियनशिप की अगुवाई के लिए राष्ट्रीय गोताखोर चैंपियन पलक शर्मा दोहा में भारतीय दल का नेतृत्व करेंगी। इस भारतीय दल में पलक शर्मा, लंदन सिंह, सुरजीत राजबंसी, विल्सन सिंह और कोच शेनिन रॉय शामिल हैं ।
गोताखोर पलक शर्मा प्रधानमंत्री की अति महत्वाकांक्षी परियोजना बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के साथ इंदौर सेफ सिटी की भी ब्रांड एंबेसडर है। पलक को 2021 में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सम्मानित कर चुके हैं। उन्हें मध्यप्रदेश का सर्वोच्च खेल पुरस्कार एकलव्य पुरस्कार से पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी सम्मानित कर चुके हैं।
राम
विश्व एक्वेटिक चैंपियनशिप में पलक शर्मा भारतीय दल की करेगी अगुवाई

IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

