एंटवर्प, 21 जुलाई (कड़वा सत्य) भारत की महिला एवं पुरुष टीमें एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2023/24 अभियान के अंतिम चरण के लिए इस समय यूरोप में हैं। दोनों टीमें 22 से 26 मई तक एंटवर्प में मिनी टूर्नामेंट में अर्जेंटीना और बेल्जियम से भिड़ेंगी और फिर एक से नौ जून तक मिनी टूर्नामेंट में जर्मनी और ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ प्रतिस्पर्धा करने के लिए लंदन जाएंगी।
भारतीय महिला हॉकी टीम आठ मैचों में आठ अंक अर्जित करके तालिका में छठे स्थान पर है। अब तक भारतीय लड़कियों ने अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत दर्ज की है। नवनियुक्त कप्तान सलीमा टेटे के नेतृत्व में टीम अब अपने शेष मैचों से अधिकतम अंक अर्जित करना चाहेगी।
श्रेष्ठता साबित करने के मकसद के साथ यूरोपीय दौरे पर हैं भारतीय टीमें

IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

