मुम्बई 05 अप्रैल (कड़वा सत्य) टी-20 टीम के धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव रविवार को वानखेड़े में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले वाले मुकाबले के लिए मुंबई इंडियंस टीम से जुड़ेंगे। हालांकि उनके फिटनेस की पुष्टि नहीं हो पाई है।
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार सूर्यकुमार यादव शुक्रवार को मुंबई इंडियंस टीम से जुड़ेंगे। उन्होंने फिटनेस की मंजूरी नहीं मिलने के कारण अभी तक इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 में कोई मैच नहीं खेला है। इस वर्ष की शुरुआत में हुई टखने की सर्जरी से उबरने के लिए वह बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में थे। उन्हें स्पोर्ट्स हर्निया की सर्जरी भी करानी पड़ी थी जिसके कारण वह घरेलु मैदान पर अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज से बाहर हो गये थे।
सूर्यकुमार आगामी मुकाबले के लिए मुंबई इंडियंस टीम से जुड़ेंगे

IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

