ह्यूस्टन 08 अप्रैल (कड़वा सत्य) कप्तान मोनांक पटेल 50 रन और एंड्रीस गौस के 50 रनों की अर्धशतकीय पारियों के दम पर अमेरिका ने पहले टी-20 मुकाबले में कनाडा को छह विकेट से हरा दिया है।
अमेरिका के कप्तान मोनांक पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। कनाडा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान साद बिन जफर 29 रन और निकोलस किर्टन 27 रनों की पारियों की बदौलत निर्धारित 20 ओवरों में 132 रन बनाए। परगट सिंह 19 रन, एरोन जॉनसन 16 रन, हर्ष ठाकर 13रन बनाकर आउट हुये। एक समय कनाडा के 72 के स्कोर पर छह विकेट गिर गए थे। ऐसे समय में निचले क्रम में कप्तान साद बिन जफर ने 16 गेंद पर ताबड़तोड़ 29 रन बनाकर टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। छह बल्लेबाज दहाई आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सके। 21 रन देकर तीन विकेट लेने वाले नोस्टुश केनजिगे को प्लेयर ऑफ द मैच से नवाजा गया।
अमेरिका ने पहले टी-20 मुकाबले में कनाडा को छह विकेट से हराया

IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

