कैनबरा 23 जनवरी (कड़वा सत्य) कप्तान तालिया मैक्ग्रा (नाबाद 48), बेथ मूनी (44) की शानदार बल्लेबाजी के बाद कसी हुई गेंदबाजी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने गुरुवार को वर्षा बाधित मैच में इंग्लैंड को दूसरे टी-20 में छह रन से हरा दिया। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली हैं।
ऑस्ट्रेलिया के 185 रनों के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड के लिए मैया बाउचियर और डेनियल वायट की सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 46 रन जोड़े। छठे ओवर में सदरलैंड ने बाउचियर (13) को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद बल्लेबाजी करने आयी सोफिया डंकली ने मोर्चा संभाला। 13वें ओवर में मेगन शूट ने डेनियल वायट (52) को आउट कर ऑस्ट्रेलिया को दूसरी सफलता दिलाई। सोफिया डंकली (32) और नेट सायबर ब्रंट (22)रन बनाकर आउट हुई। एक समय ऐसा लगा रहा था कि इंग्लैंड यह मैच जीत लेगा। 20वें ओवर में जब बारिश शुरु हुई तो इंग्लैंड ने चार विकेट पर 168 रन बना लिये थे। हीथर नाइट 19 गेंदों में (नाबाद 43) रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थी। बारिश नहीं रूकने पर ऑस्ट्रेलिया को डकवर्थ लुईस नियम के तहत छह रन से विजेता घोषित किया गया।
ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने इंग्लैंड को छह रन से हराया

IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

