चेन्नई 26 मार्च (कड़वा सत्य) शिवम दुबे 51 रनों की अर्धशतकीय तथा रचिन और ऋतुराज की 46-46 रनों की शानदार आतिशी पारी के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स ने मंगलवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के सातवें मैच में गुजरात टाइटंस को जीत के लिए 207 रनों का लक्ष्य दिया है।
आज यहां एम ए चिदंबरम स्टेडियम चेपॉक में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और रचिन रविंद्र की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट लिये 62 रन जोड़ते हुए टीम के लिए अच्छी शुरुआत की। पहले विकेट के रूप में रचिन रविंद्र को राशिद ने साहा के हाथों स्टंप कराकर पवेलियन भेजा। रचिन ने 20 गेंदों में छह चौके और तीन छक्कों की मदद से 46 रनों की आतिशी पारी खेली। अजिंक्य रहाणे 12 रन बनाकर आउट हुये। ऋतुराज गायकवाड़ ने 36 गेंदों में पांच चौके और एक छक्के की मदद से 46 रन बनाये। शिवम दुबे ने 23 गेंदों में दो चौके और पांच छक्कों की मदद से 51 रन ठोके। समीर रिजवी छह गेंदों में 14 रन बनाकर आउट हुये। डैरिल मिचेल आखिरी गेंद पर 24 रन बनाकर रनआउट हुये। वहीं रवींद्र जडेजा सात रन बनाकर नाबाद रहे। चेन्नई ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट पर 206 रन का स्कोर खड़ा किया।
चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को दिया 207 रनों का लक्ष्य

IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

