विशाखापटनम 01 अप्रैल (कड़वा सत्य) दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत पर विशाखापटनम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ कल खेले गए मुकाबले में स्लो ओवर रेट का दोषी पाये जाने पर 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है।
आईपीएल द्वारा जारी किए गए मीडिया रिलीज के अनुसार, “31 मार्च को विशाखापटनम के डॉ वाईएस राजशेखर रेड्डी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले गए मुक़ाबले में स्लो ओवर रेट के चलते दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत पर जुर्माना लगाया गया है। इस सत्र में टीम की पहली गलती मानते हुए आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट के अनुसार सबसे न्यूनतम दंड के तहत पंत पर 12 लाख रुपए जुर्माना लगाया गया है।”
धीमे ओवर रेट के लिए ऋषभ पंत पर 12 लाख रुपए का जुर्माना

IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

