डबलिन 14 मई (कड़वा सत्य) कप्तान बाबर आजम (75) और मोहम्मद रिजवान 56 रनों की शानदार पारियों के दम पर पाकिस्तान ने मंगलवार को आयरलैंड को तीसरे टी-20 मुकाबले में छह विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज 2-1 से जीत ली है।
179 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने तीसरे ही ओवर में सईम अयूब (14) का विकेट गवां दिया। इसके बाद मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम ने पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों के बीच दूसरे विकेट के लिये 139 रनों की साझेदारी हुई। रिजवान ने 38 गेंदों में (56) और बाबर आजम ने 42 गेंदों में (75) रन बनाये। आजम खान 18 और इमाद वसीम एक रन बनाकर नाबाद रहे। पाकिस्तान ने 17 ओवर में चार विकेट पर 181 रन बनाकर मुकाबला छह विकेट से जीत लिया।
पाकिस्तान ने आयरलैंड को छह विकेट से हराया

IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

