क्वालालंपुर 23 जनवरी (कड़वा सत्य) जी तृषा (49) रनों की पारी के बाद शबनम, जोशिता और परुनिका की धारदार गेंदबाजी के दम पर भारतीय महिला टीम ने गुरुवार को अंडर-19 टी-20 विश्वकप मुकाबलें में श्रीलंका को 60 रनों से हराया।
भारत के 118 रनों के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका के बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजी आक्रमण के आगे तू चल मैं आया की तर्ज पर अंतराल पर अपने विकेट गवांते रहे।भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंकाई बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया और श्रीलंका की टीम निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट पर 58 रन ही बना सकी तथा 60 रनों से मुकाबला हार गई। श्रीलंका की ओर से केवल रश्मिका सेवांडी (15) ही दहाई आंकड़े तक पहुंच सकी। भारत के लिए शबनम, जोशिता और परुनिका सिसोदिया ने दो-दो विकेट लिए। आयुषी शुक्ला और वैष्णवी शर्मा ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।
भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को 60 रनों से हराया

IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

