अहमदाबाद 24 मार्च (कड़वा सत्य) मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पांचवें मैच में रविवार को टॉस जीतकर गुजरात टाइटंस के खिलाफ पहले गेंदबाज करने का फैसला किया।
आज यहां नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस जीतकर हार्दिक ने कहा, “पिच काफी अच्छी दिख रही है। यहां ओस का असर देखने को मिल सकता है। इस मैदान पर वापस आकर काफी अच्छा लग रहा है। गुजरात मेरी जन्मभूमि है। मुझे काफी सफलता मिली है और इसके लिए मैं अपने राज्य का आभारी हूं। हालांकि मुंबई में मेरे क्रिकेट करियर को एक नई दिशा मिली है। हमारी टीम की तैयारी काफ़ी अच्छी रही है।” उन्होंने कहा कि मुंबई की टीम टिम डेविड, गेराल्ड कोएत्ज़ी और ल्यूक वुड के साथ खेल रही है। उनकी टीम में तीन ही विदेशी खिलाड़ी हैं।
मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज का किया फैसला

IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

