• About us
  • Contact us
Wednesday, May 27, 2026
40 °c
New Delhi
42 ° Thu
38 ° Fri
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home खेल

मोदी ने पेरिस पैरालंपिक खिलाड़ियो से बातचीत कर दी शुभकामनाएं

News Desk by News Desk
August 19, 2024
in खेल
मोदी ने पेरिस पैरालंपिक खिलाड़ियो से बातचीत कर दी शुभकामनाएं
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली 19 अगस्त (कड़वा सत्य) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेरिस पैरालंपिक 2024 में भाग लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों से बातचीत कर उन्हें आगमी स्पर्धा के लिए शुभकामनाएं दीं।
आज हुये एक वुर्चअल कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्द्धन करते हुए उन्हें ‘विजयी भव’ का आर्शीवाद दिया तथा केन्द्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने पेरिस पैरालंपिक खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर खेल राज्य मंत्री श्रीमती रक्षा निखिल खडसे भी उपस्थित थी।
इस दौरान श्री मोदी ने तीरंदाज शीतल देवी, निशानेबाज अवनी लेखरा और अन्य खिलाड़ियों के साथ बातचीत की। प्रधानमंत्री ने शीतल से पूछा, “शीतल, आप भारतीय दल की सबसे कम उम्र की एथलीट हैं। यह आपका पहला पैरालिंपिक्स है, मन में बहुत कुछ चलता होगा। आप बता सकती हैं, क्या चल रहा है, कुछ स्ट्रेस तो नहीं लग रहा।”
शीतल ने कहा, “नहीं सर, स्ट्रेस नहीं है। बहुत ही खुशी है कि इतनी छोटी उम्र और इतने कम समय में मैं पैरालिंपिक गेम्स खेलूंगी। सभी का बहुत सपोर्ट मिला, जिससे मैं आज यहां तक पहुंच सकी।”
प्रधानमंत्री ने पूछा उनका लक्ष्य क्या है तो शीतल देवी ने कहा पेरिस में तिरंगा लहराना ही एकमात्र लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि हार जीत के दबाव के बिना आपको अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना है।
श्री मोदी ने निशानेबाज अवनी लेखरा से पूछा, “अवनी, पिछले पैरालिंपिक्स में आपने एक स्वर्ण समेत दो पदक जीतकर पूरे देश को गर्व से भर दिया था। इस बार क्या लक्ष्य सेट किया है।”
अवनी ने कहा, “सर पिछली बार मेरा पहला ही पैरालिंपिक था, मैंने चार स्पधाओं में हिस्सा लिया था, अनुभव ले रही थी। इतने समय में खेल और तकनीकी को लेकर बहुत कुछ सीखा है। कोशिश यही रहेगी कि इस बार जिस भी स्पर्धा में हिस्सा लूं उनमें अपना सर्वश्रेष्ठ दूं। पिछले पैरालिंपिक्स के बाद पूरे इंडिया का जो साथ मिला है, आपका इतना साथ मिला, उससे मोटिवेशन मिलती है कि वहां जाकर अपना सर्वश्रेष्ठ देना है।”
प्रधानमंत्री ने पूछा, “अवनी, टोक्यो के बाद जब आप स्वर्ण जीतकर लौटीं तो खुद को कैसे तैयार किया।”
अवनी ने कहा, “सर, मैंने पिछली बार पार्टिसिपेट किया था, तब मन में सवाल था कि मैं कर पाऊंगी या नहीं। लेकिन 2 मेडल जब जीते तो बैरियर टूट गया। मुझे लगा, अगर मैं एक बार कर सकती हूं तो मेहनत के साथ मैं और भी मेडल जीत सकती हूं। जब मैं व्हीलचेयर पर देश का प्रतिनिधित्व करती हूं, तब इतना अच्छ लगता है कि वही बार-बार करने का मन करता है।”
श्री मोदी ने कहा, “अवनी, आपको खुद से और देश को आपसे बहुत उम्मीदें हैं, लेकिन मेरा बस इतना कहना है कि इन उम्मीदों को बोझ मत बनने दीजिएगा। उम्मीद को अपनी शक्ति बनाइएगा। आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं।”
प्रधानमंत्री ने कहा, “आप सभी पेरिस में भारत का झंडा लेकर चलेंगे। यह आपके जीवन का बहुत अहम सफर होगा, देश के लिए भी यह सफर बहुत महत्त्वपूर्ण है। पेरिस में आपके खेल से देश का गौरव जुड़ा है। 140 करोड़ देशवासियों का आशीर्वाद आपके साथ हैं, विजयी भव।”
उन्होंने कहा कि देश का गौरव आप सभी से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि आपके लिये पेरिस पैरालंपिक की यात्रा आप सब के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि आप पूरे आत्मविश्वास के मैदान में उतरेगे तो आपको को भी जीत से रोक नहीं पायेगा।
उल्लेखनीय है कि 28 अगस्त से शुरु हो रहे पेरिस पैरालिंपिक्स में भारत ने इस बार अपना सबसे बड़ा दल भेजा है। इस बार भारतीय दल में 84 एथलीट्स हिस्सा लेंगे। टोक्यो पैरालिंपिक में यह संख्या 54 था। टोक्यों पैरालंपिक में भारत को पांच स्वर्ण सहित 19 पदक मिले थे।
 
कड़वा सत्य

Tags: Conversationgave best wishesModiParalympicsParisplayersखिलाड़ियोदी शुभकामनाएंपेरिसपैरालंपिकबातचीतमोदी
Previous Post

सीसीसीसी क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता में बिहार की अनुषा कुमार और वैभव शेखर की टीम ने प्रारंभिक चरण के पहले दौर में नंबर एक राष्ट्रीय स्थान किया हासिल

Next Post

कांग्रेस स्क्रीनिंग कमिटी की बैठक

Related Posts

मोदी  ने आगा खान के निधन पर शोक जताया
देश

मोदी ने आगा खान के निधन पर शोक जताया

February 6, 2025
घर-घर में खिलाड़ी तैयार करना है सरकार का मकसद :आर्या
खेल

घर-घर में खिलाड़ी तैयार करना है सरकार का मकसद :आर्या

February 4, 2025
भारत व इंडोनेशिया के संबंध विरासत का, विज्ञान का व विश्वास का :मोदी
देश

भारत व इंडोनेशिया के संबंध विरासत का, विज्ञान का व विश्वास का :मोदी

February 2, 2025
फ्रांस में रिटायरमेंट होम में आग लगने से तीन लोगों की मौत
विदेश

फ्रांस में रिटायरमेंट होम में आग लगने से तीन लोगों की मौत

February 2, 2025
कांग्रेस ‘परिवार’ के सदस्य ने किया आदिवासियों का अपमान : मोदी
देश

कांग्रेस ‘परिवार’ के सदस्य ने किया आदिवासियों का अपमान : मोदी

January 31, 2025
मोदी का दिल्लीवासियों से वादा, भाजपा सरकार बनी तो राजधानी दुनिया का एक मॉडल शहर बनेगी
देश

मोदी का दिल्लीवासियों से वादा, भाजपा सरकार बनी तो राजधानी दुनिया का एक मॉडल शहर बनेगी

January 29, 2025
Next Post
कांग्रेस स्क्रीनिंग कमिटी की बैठक

कांग्रेस स्क्रीनिंग कमिटी की बैठक

New Delhi, India
Wednesday, May 27, 2026
Mist
40 ° c
14%
10.4mh
47 c 37 c
Thu
44 c 28 c
Fri

ताजा खबर

पंजाब सरकार का वर्ष 2026-27 में 5 लाख एकड़ क्षेत्र को धान की सीधी बुवाई के तहत लाने का लक्ष्य; ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से मिलेगी 1500 रुपये प्रति एकड़ वित्तीय सहायता: गुरमीत खुड्डियां

पंजाब सरकार का वर्ष 2026-27 में 5 लाख एकड़ क्षेत्र को धान की सीधी बुवाई के तहत लाने का लक्ष्य; ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से मिलेगी 1500 रुपये प्रति एकड़ वित्तीय सहायता: गुरमीत खुड्डियां

May 26, 2026
नीट के बाद अब सीबीएसई मूल्यांकन में गड़बड़ी, शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करें प्रधानमंत्री- केजरीवाल

नीट के बाद अब सीबीएसई मूल्यांकन में गड़बड़ी, शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करें प्रधानमंत्री- केजरीवाल

May 25, 2026
सांसद मालविंदर कंग ने एमसी चुनावों में वोटरों से आप उम्मीदवारों की भारी जीत पक्की करने की अपील की

सांसद मालविंदर कंग ने एमसी चुनावों में वोटरों से आप उम्मीदवारों की भारी जीत पक्की करने की अपील की

May 25, 2026
‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत पंजाब में हाई-रिस्क डिलीवरी और नवजात शिशु देखभाल को मिला बड़ा सहारा

‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत पंजाब में हाई-रिस्क डिलीवरी और नवजात शिशु देखभाल को मिला बड़ा सहारा

May 25, 2026
भाजपा को दिया गया हर वोट महंगे पेट्रोल और डीज़ल के लिए वोट होगा: हरपाल सिंह चीमा

भाजपा को दिया गया हर वोट महंगे पेट्रोल और डीज़ल के लिए वोट होगा: हरपाल सिंह चीमा

May 25, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved