• About us
  • Contact us
Wednesday, May 27, 2026
44 °c
New Delhi
42 ° Thu
38 ° Fri
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home राजनीति

टाटा कंसल्टिंग विराट रामायण मन्दिर का करेगी सुपरविजन: आचार्य किशोर

News Desk by News Desk
December 20, 2023
in राजनीति
टाटा कंसल्टिंग विराट रामायण मन्दिर का करेगी सुपरविजन: आचार्य किशोर
Share on FacebookShare on Twitter

पटना, 20 दिसंबर (कड़वा सत्य) महावीर मन्दिर न्यास के सचिव आचार्य किशोर कुणाल ने बताया कि अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर निर्माण का पर्यवेक्षण कर रही टाटा कंसल्टिंग अब महावीर मन्दिर द्वारा बिहार के पूर्वी चंपारण में निर्माणाधीन विराट रामायण मन्दिर का सुपरविजन भी करेगी।
इस संबंध में टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स लिमिटेड और महावीर मन्दिर न्यास के बीच करार हुआ है। महावीर मन्दिर न्यास के सचिव आचार्य किशोर कुणाल ने बुधवार को महावीर मन्दिर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बताया कि टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स लिमिटेड विराट रामायण मन्दिर के संपूर्ण कार्यों की गुणवत्ता, समयबद्धता, तकनीक आदि सभी पहलुओं का सुपरविजन करेगी। कंपनी को विराट रामायण मन्दिर का प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंट यानी पीएमसी का महत्वपूर्ण दायित्व दिया गया है। कंपनी अयोध्या के राम मन्दिर के निर्माण में इसी भूमिका में काम कर रही है। टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स लिमिटेड एक लाख करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए भी पीएमसी के तौर पर कार्य कर रही है। उस परियोजना के डिजा इन से कंस्ट्रक्शन सुपरविजन तक का काम टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स लिमिटेड ही देख रही है। टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स लिमिटेड के सुपरविजन में विराट रामायण मन्दिर की गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित हो गयी है।
टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स लिमिटेड के महाप्रबंधक सौरभ मूले ने बताया कि उनकी कंपनी महावीर मन्दिर की ओर से विराट रामायण मन्दिर के निर्माण की गुणवत्ता, संरक्षा, डिजाइन, टाइम लाइन आदि का पर्यवेक्षण करेगी। निर्माण में आनेवाली तकनीकी बाधाओं को भी दूर करेगी। कंपनी के विशेषज्ञ केसरिया-चकिया के बीच निर्माणाधीन विराट रामायण मन्दिर के कार्यस्थल पर रहकर सारे कार्यों को देखेंगे।वर्ष 2025 तक यह मन्दिर बनकर तैयार हो जाएगा। इस अवसर पर टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स लिमिटेड के सहायक महाप्रबंधक राहुल सारडा भी मौजूद थे।
गौरतबल है कि अयोध्या से जनकपुर तक बन रहे राम जानकी मार्ग पर स्थित विराट् रामायण मन्दिर 140 एकड़ क्षेत्रफल में फैला है। मुख्य मन्दिर 1080 फीट लंबा, 540 फीट चौड़ा और 270 फीट ऊंचा है। मन्दिर में 33 फीट ऊंचा और 33 फीट गोलाकार शिवलिंग भी स्थापित होगा। विश्व का यह सबसे बड़ा शिवलिंग होगा जिसमें एक हजार छोटे शिवलिंग भी होंगे। इसे सहस्रलिंगम के रूप में जाना जाता है। भारत में आठवीं सदी तक सहस्रलिंगम के प्रमाण हैं। विराट रामायण मन्दिर के सहस्रलिंगम का वजन 200 मीट्रिक टन होगा। तमिलनाडु के महाबलिपुरम में ब्लैक ग्रेनाइट पत्थर की चट्टान को तराशकर विशालतम शिवलिंग का निर्माण किया जा रहा है। विराट रामायण मन्दिर में कुल 22 देवालय होंगे। मन्दिर में कुल 12 शिखर हैं, जिनमें दूसरा बड़ा शिखर 198 फीट का है। इसके अलावा 180 फीट के 4, 135 फीट का 1 और 108 फीट के 4 शिखर होंगे। इसी साल 20 जून को विराट रामायण मन्दिर के पाइलिंग का काम शुरू हुआ है।
प्रेम सूरज

Tags: AyodhyaMahavir Temple TrustPatnaSecretary Acharya Kishore KunalShri Ram Janmabhoomiअब महावीर मन्दिरअयोध्याटाटा कंसल्टिंगनिर्माणाधीन विराट रामायण मन्दिरपटनापर्यवेक्षणपूर्वी चंपारणबिहारमहावीर मन्दिर न्यासश्रीराम जन्मभूमि मन्दिर निर्माणसचिव आचार्य किशोर कुणालसुपरविजन
Previous Post

वायकॉम18 लाइव पर होगा माशा एंड द बियर’ का नाट्य रूपांतरण

Next Post

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में टिकाव

Related Posts

पटना में यूनानी दिवस–2026: ज्ञान भवन में वैज्ञानिक संगोष्ठी, आयुष चिकित्सकों का सम्मान
देश

पटना में यूनानी दिवस–2026: ज्ञान भवन में वैज्ञानिक संगोष्ठी, आयुष चिकित्सकों का सम्मान

February 11, 2026
मानवता की मिसाल बने दुर्गेश चौधरी! पातेपुर के दुर्गेश चौधरी ने पुण्यतिथि पर दी सिलाई मशीनें
देश

मानवता की मिसाल बने दुर्गेश चौधरी! पातेपुर के दुर्गेश चौधरी ने पुण्यतिथि पर दी सिलाई मशीनें

August 13, 2025
IIT Patna News: IIT पटना पहुँचे सेंट करेंस स्कूल के छात्र! देखिए कैसे बदली सोच और मिला करियर का नया रास्ता
देश

IIT Patna News: IIT पटना पहुँचे सेंट करेंस स्कूल के छात्र! देखिए कैसे बदली सोच और मिला करियर का नया रास्ता

May 7, 2025
Science City Patna: बिहार में सरकारी प्रोजेक्ट्स की रफ्तार धीमी? सचिव ने ठेकेदारों पर एक्शन का सुनाया फरमान!
देश

Science City Patna: बिहार में सरकारी प्रोजेक्ट्स की रफ्तार धीमी? सचिव ने ठेकेदारों पर एक्शन का सुनाया फरमान!

April 24, 2025
प्रगति यात्रा के क्रम में मुख्यमंत्री ने किया बक्सर जिले में कई योजनाओं का शिलान्यस एवं उद्घाटन
देश

प्रगति यात्रा के क्रम में मुख्यमंत्री ने किया बक्सर जिले में कई योजनाओं का शिलान्यस एवं उद्घाटन

February 15, 2025
38वें राष्ट्रीय खेलों में बिहार की शानदार सफलता: राज्य के खेल सफर में ऐतिहासिक उपलब्धि, महिला एथलीट्स ने दिखाया दम
खेल

38वें राष्ट्रीय खेलों में बिहार की शानदार सफलता: राज्य के खेल सफर में ऐतिहासिक उपलब्धि, महिला एथलीट्स ने दिखाया दम

February 13, 2025
Next Post
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में टिकाव

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में टिकाव

New Delhi, India
Wednesday, May 27, 2026
Sunny
44 ° c
10%
20.9mh
48 c 36 c
Thu
45 c 29 c
Fri

ताजा खबर

पंजाब सरकार का वर्ष 2026-27 में 5 लाख एकड़ क्षेत्र को धान की सीधी बुवाई के तहत लाने का लक्ष्य; ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से मिलेगी 1500 रुपये प्रति एकड़ वित्तीय सहायता: गुरमीत खुड्डियां

पंजाब सरकार का वर्ष 2026-27 में 5 लाख एकड़ क्षेत्र को धान की सीधी बुवाई के तहत लाने का लक्ष्य; ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से मिलेगी 1500 रुपये प्रति एकड़ वित्तीय सहायता: गुरमीत खुड्डियां

May 26, 2026
नीट के बाद अब सीबीएसई मूल्यांकन में गड़बड़ी, शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करें प्रधानमंत्री- केजरीवाल

नीट के बाद अब सीबीएसई मूल्यांकन में गड़बड़ी, शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करें प्रधानमंत्री- केजरीवाल

May 25, 2026
सांसद मालविंदर कंग ने एमसी चुनावों में वोटरों से आप उम्मीदवारों की भारी जीत पक्की करने की अपील की

सांसद मालविंदर कंग ने एमसी चुनावों में वोटरों से आप उम्मीदवारों की भारी जीत पक्की करने की अपील की

May 25, 2026
‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत पंजाब में हाई-रिस्क डिलीवरी और नवजात शिशु देखभाल को मिला बड़ा सहारा

‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत पंजाब में हाई-रिस्क डिलीवरी और नवजात शिशु देखभाल को मिला बड़ा सहारा

May 25, 2026
भाजपा को दिया गया हर वोट महंगे पेट्रोल और डीज़ल के लिए वोट होगा: हरपाल सिंह चीमा

भाजपा को दिया गया हर वोट महंगे पेट्रोल और डीज़ल के लिए वोट होगा: हरपाल सिंह चीमा

May 25, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved