• About us
  • Contact us
Thursday, May 28, 2026
39 °c
New Delhi
37 ° Fri
32 ° Sat
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home खेल

डुप्लेसी और विराट के तूफान से गुजरात चारों खाने चित्त

News Desk by News Desk
May 4, 2024
in खेल
डुप्लेसी और विराट के तूफान से गुजरात चारों खाने चित्त
Share on FacebookShare on Twitter

बेंगलुरु 04 मई (कड़वा सत्य) घातक गेंदबाजी और चुस्त क्षेत्ररक्षण के बाद विराट कोहली (42) और कप्तान फ़ाफ़ डुप्लेसी (64) के बीच 92 रनों की तूफानी साझीदारी की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु(आरसीबी) ने शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 52वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को चार विकेट से धो दिया।
एम चिन्‍नास्‍वामी स्‍टेडियम में गुजरात टाइटंस ने पहले खेलते हुये 19.3 ओवर में 144 रन बनाये जिसके जवाब में आरसीबी ने विजय लक्ष्य 13.4 ओवर में छह विकेट खोकर हासिल कर लिया।
मोहम्मद सिराज,यश दयाल और विजय कुमार वैशाख ने घातक गेंदबाजी से गुजरात को सस्ते में समेट कर अपनी टीम की जीत की उम्मीद पहले ही जगा दी थी जबकि विराट और डुप्लेसी ने रनों की बरसात कर इस उम्मीद को हकीकत में तूफानी अंदाज से बदल कर रख दिया।
दोनो बल्लेबाजों ने पहले पॉवर प्ले में बेहद आक् क अंदाज से रन बटोरे और देखते ही देखते स्कोरबोर्ड पर 5.5 ओवर में 92 रन चमकने लगे थे और मैदान पर बैठे बेंगलुरु के समर्थकों को लगने लगा था कि जीत दस ओवरों के भीतर ही मिल जायेगी मगर नूर मोहम्मद के हाथों डुप्लेसी का विकेट गिरने के बाद दूसरे छोर पर विकेटों का पतझड़ शुरु हो गया और अगले पांच विकेट महज 25 रन जोड़ कर पवेलियन लौट गये । छठा विकेट विराट का गिरने के बाद मुकाबला कुछ हद तक संतुलित हो गया था मगर अनुभवी दिनेश कार्तिक (21 नाबाद) और स्वप्निल सिंह (15 नाबाद) ने गुजरात के गेंदबाजों को कोई भाव नहीं दिया और बेंगलुरु को एक आसान जीत दिला दी।
डुप्लेसी ने 23 गेंदो की पारी में 10 चौके और तीन छक्के लगाकर दर्शकों की वाहवाही लूटी वहीं विराट ने 27 गेंदों में दो चौके और चार छक्के लगाये।
इससे पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने छठे ओवर तक 19 के स्कोर पर अपने तीन शीर्ष बल्लेबाजों को गवां दिया था। ऋद्धिमान साहा(1), शुभमन गिल(2) और साई सुदर्शन (6) रन बनाकर आउट हुये। इसके बाद शाहरुख खान और डेविड मिलर ने पारी को संभाला और चौथे विकेट लिये (61) जोड़। शाहरुख खान ने 24 गेंदों में पांच चौके और एक छक्का लगाते हुए सर्वाधिक (37), राहुल तेवतिया ने 21 गेंदों में पांच चौके और एक छक्का लगाते हुए (35) तथा डेविड मिलर ने 20 गेंदों में तीन चौके और दो छक्कों की मदद से (30) रनों की पारी खेली। इसके बाद राशिद खान (18), विजय शंकर (10) मानव सुथर (1) और मोहित शर्मा (शून्य) पर आउट हुये। बेंगलुरु के गेंदबाजों ने गुजरात की पूरी टीम को 19.3 ओवर में 147 रन पर समेट दिया। बेंगलुरु को जीत के लिए 148 रन बनाने होंगे।
आरसीबी की ओर से मोहम्मद सिराज , यश दयाल और विजयकुमार वैशाख ने दो-दो विकेट लिये। कर्ण शर्मा और कमरून ग्रीन को एक-एक विकेट मिला।
 
कड़वा सत्य

Tags: 52वें मुकाबले92 रनोंBengaluruCaptdeadly bowlingTight fieldingVirat Kohli (42)इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)कप्तान फ़ाफ़ डुप्लेसी (64)गुजरात टाइटंसघातक गेंदबाजीचार विकेटचुस्त क्षेत्ररक्षणतूफानी साझीदारीधो दियाबेंगलुरुरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुविराट कोहली (42)
Previous Post

संदेशखाली स्टिंग से पता चलता है कि भाजपा के भीतर कितनी सड़ांध है: ममता

Next Post

रफ़ा में रफाह ब्रिगेड का कमांड जारब मारा गया: इज़रायली सेना

Related Posts

IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच
खेल

IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

May 18, 2026
मानसून 2025: बिना ब्रेक लिए भी क्यों बंद हो गई बारिश? 20 दिन से सूखा राजस्थान, जानिए असली वजह!
देश

मानसून 2025: बिना ब्रेक लिए भी क्यों बंद हो गई बारिश? 20 दिन से सूखा राजस्थान, जानिए असली वजह!

August 21, 2025
कियारा आडवाणी ने फिल्म टॉक्सिक का अगला शेड्यूल बेंगलुरु में शुरू किया
मनोरंजन

कियारा आडवाणी ने फिल्म टॉक्सिक का अगला शेड्यूल बेंगलुरु में शुरू किया

January 29, 2025
महाराष्ट्र की जीत ने मुबंई की उम्मीद जगायी
खेल

महाराष्ट्र की जीत ने मुबंई की उम्मीद जगायी

January 26, 2025
कर्नाटक ने पंजाब को 207 रनों से हराया
खेल

कर्नाटक ने पंजाब को 207 रनों से हराया

January 26, 2025
बेंगलुरु में होगा ‘प्रौद्योगिकी संवाद’
देश

बेंगलुरु में होगा ‘प्रौद्योगिकी संवाद’

January 23, 2025
Next Post
रफ़ा में रफाह ब्रिगेड का कमांड जारब मारा गया: इज़रायली सेना

रफ़ा में रफाह ब्रिगेड का कमांड जारब मारा गया: इज़रायली सेना

New Delhi, India
Thursday, May 28, 2026
Mist
39 ° c
38%
10.8mh
43 c 30 c
Fri
38 c 27 c
Sat

ताजा खबर

हाइड्रोजन ट्रेन: हरियाणा से भारत के विकास की नई पटरी

हाइड्रोजन ट्रेन: हरियाणा से भारत के विकास की नई पटरी

May 28, 2026
भाजपा लोगों को डराने-धमकाने और पार्टी में शामिल करने के लिए ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग कर रही है: बलतेज पन्नू

भाजपा के केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू का पंजाब पुलिस अधिकारियों के साथ खुलेआम गाली-गलौज करना और एक महिला एसएसपी को धमकाना बहुत निंदनीय और शर्मनाक है: बलतेज पन्नू

May 27, 2026
माननीय उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह की अध्यक्षता में बियाडा एवं आएडा की समीक्षात्मक बैठक आयोजित, औद्योगिक विकास एवं निवेश प्रोत्साहन पर हुई विस्तृत समीक्षा

माननीय उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह की अध्यक्षता में बियाडा एवं आएडा की समीक्षात्मक बैठक आयोजित, औद्योगिक विकास एवं निवेश प्रोत्साहन पर हुई विस्तृत समीक्षा

May 27, 2026
भाजपा नेता खुद को संविधान और कानून से ऊपर समझते हैं, भाजपा ने नगर निगम चुनाव को अपनी ‘गुंडागर्दी’ का एक और प्रदर्शन बना लिया है: अमन अरोड़ा

भाजपा नेता खुद को संविधान और कानून से ऊपर समझते हैं, भाजपा ने नगर निगम चुनाव को अपनी ‘गुंडागर्दी’ का एक और प्रदर्शन बना लिया है: अमन अरोड़ा

May 27, 2026
पंजाब भर में मौसमी बीमारियों के बढ़ते मामलों के बीच भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ बनी जीवनरेखा

पंजाब भर में मौसमी बीमारियों के बढ़ते मामलों के बीच भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ बनी जीवनरेखा

May 27, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved