• About us
  • Contact us
Thursday, July 9, 2026
28 °c
New Delhi
32 ° Fri
36 ° Sat
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home व्यापार

ब्याज दर में कटौती की अनिश्चितता और कमजोर तिमाही परिणाम से लुढ़का बाजार

News Desk by News Desk
January 27, 2025
in व्यापार
ब्याज दर में कटौती की अनिश्चितता और कमजोर तिमाही परिणाम से लुढ़का बाजार
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई 27 जनवरी (कड़वा सत्य) अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दर में कटौती को लेकर बनी अनिश्चितता के बीच स्थानीय स्तर पर कंपनियों के कमजोर तिमाही परिणाम और विदेशी संस्थागत निवेशकों की लगातार जारी पूंजी निकासी के दबाव में हुई चौतरफा बिकवाली से आज शेयर बाज़ार में कोह  मच गया।
बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 824.29 अंक अर्थात 1.08 प्रतिशत का गोता लगाकर साढ़े सात महीने बाद 76 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के नीच 75,366.17 अंक रह गया। साथ ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 263.05 अंक यानी 1.14 प्रतिशत लुढ़ककर 23 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के नीचे 22,829.15 अंक पर बंद हुआ। बीएसई की दिग्गज कंपनियों की तरह मझौली और छोटी कंपनियों के शेयरों में भी जमकर बिकवाली हुई, जिससे मिडकैप 2.68 प्रतिशत की गिरावट लेकर 41,571.60 अंक और स्मॉलकैप 3.51 प्रतिशत की गिरावट लेकर 48,346.37 अंक पर आ गया।
इस दौरान बीएसई में कुल 4234 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 3522 में बिकवाली जबकि 593 में लिवाली हुई वहीं 119 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह एनएसई की 2955 कंपनियों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2535 में गिरावट जबकि 352 में तेजी रही वहीं 68 के भाव स्थिर रहे।
बीएसई के सभी 21 समूहों का रुझान नकारात्मक रहा। इससे दूरसंचार 3.83, फोकस्ड आईटी 3.34, आईटी 3.31, टेक 3.04, कमोडिटीज 2.42, सीडी 2.01, ऊर्जा 2.19, एफएमसीजी 0.89, वित्तीय सेवाएं 1.11, हेल्थकेयर 2.73, इंडस्ट्रियल्स 2.63, यूटिलिटीज 2.41, ऑटो 0.98, बैंकिंग 0.04, कैपिटल गुड्स 1.81, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 2.31, धातु 2.86, तेल एवं गैस 2.42, पावर 2.29, रियल्टी 1.73 और सर्विसेज समूह के शेयर 1.46 प्रतिशत लुढ़क गए।
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गिरावट का रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफ़टीएसई 0.19, जर्मनी का डैक्स 1.23, जापान का निक्केई 0.92 और चीन का शंघाई कम्पोजिट 0.06 प्रतिशत गिर गया। वहीं, हांगकांग के हैंगसेंग में 0.66 प्रतिशत की तेजी रही।
शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स 490 अंक की गिरावट लेकर 75,700.43 अंक पर खुला लेकिन लिवाली होने से थोड़ी देर बाद ही 75,925.72 अंक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। वहीं, बिकवाली होने से यह लगातार गिरता हुआ कारोबार के अंतिम चरण में 75,267.59 अंक के निचले स्तर तक लुढ़क गया। अंत में पिछले दिवस के 76,190.46 अंक के मुकाबले 1.08 प्रतिशत का गोता लगाकर 75,366.17 अंक पर आ गया।
इसी तरह निफ्टी 152 अंक टूटकर 22,940.15 अंक पर खुला और सत्र के दौरान 23,007.45 अंक के उच्चतम जबकि 22,786.90 अंक के निचले स्तर पर रहा। अंत में पिछले सत्र के 23,092.20 अंक की तुलना में 1.14 प्रतिशत कमजोर रहकर 22,829.15 अंक पर बंद हुआ।
इस दौरान सेंसेक्स की नुकसान में रही कंपनियों में एचसीएल टेक 4.60, जोमैटो 4.47, टेक महिंद्रा 4.08, पावरग्रिड 2.94, टाटा मोटर्स 2.83, इंफ़ोसिस 2.83, टाटा स्टील 2.77, इंडसइंड बैंक 2.54, टाइटन 2.36, भारती एयरटेल 2.34, बजाज फाइनेंस 2.24, टीसीएस 2.05, सन फार्मा 1.81, नेस्ले इंडिया 1.56, रिलायंस 1.33, एचडीएफसी बैंक 1.20, अडानी पोर्ट्स 1.16, बजाज फिनसर्व 1.13, अल्ट्रासिमको 0.59, एनटीपीसी 0.51, एशियन पेंट 0.45, आईटीसी 0.34, कोटक बैंक 0.31 और एक्सिस बैंक 0.04 प्रतिशत शामिल रही।
वहीं, आईसीआईसीआई बैंक 1.53, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.99, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.98, एसबीआई 0.65, मारुति 0.15 और एलटी के शेयर 0.07 प्रतिशत लाभ में रहे।
 
कड़वा सत्य

Tags: cuts and weakdentedinterestmarketoverquarterlyrateresultsUncertaintyअनिश्चितता और कमजोरकटौतीतिमाहीपरिणामबाजारब्याज दरलुढ़का
Previous Post

मुख्यमंत्री बालिका पोशाक योजना: बिहार में लड़कियों की शिक्षा में बदलाव

Next Post

केजरीवाल ने 15 गारंटी के साथ आप का घोषणा पत्र जारी किया

Related Posts

भारती एयरटेल का तिमाही मुनाफा 121 प्रतिशत  बढ़कर 5514 करोड़ पर
व्यापार

भारती एयरटेल का तिमाही मुनाफा 121 प्रतिशत बढ़कर 5514 करोड़ पर

February 6, 2025
नीतिगत दरों पर आरबीआई के निर्णय से पहले बाजार ढेर
व्यापार

नीतिगत दरों पर आरबीआई के निर्णय से पहले बाजार ढेर

February 6, 2025
एक्जिट पोल के नतीजों को लेकर भाजपा खेमे में खुशी की लहर
देश

एक्जिट पोल के नतीजों को लेकर भाजपा खेमे में खुशी की लहर

February 6, 2025
एक्जिट पोल के नतीजों को लेकर भाजपा खेमे में खुशी का लहर
देश

एक्जिट पोल के नतीजों को लेकर भाजपा खेमे में खुशी का लहर

February 6, 2025
मोदी  ने आगा खान के निधन पर शोक जताया
देश

मोदी ने आगा खान के निधन पर शोक जताया

February 6, 2025
ट्रंप के कनाडा और मैक्सिको पर टैरिफ को टालने के फैसले से उछला बाजार
व्यापार

ट्रंप के कनाडा और मैक्सिको पर टैरिफ को टालने के फैसले से उछला बाजार

February 4, 2025
Next Post
केजरीवाल ने 15 गारंटी के साथ आप का घोषणा पत्र जारी किया

केजरीवाल ने 15 गारंटी के साथ आप का घोषणा पत्र जारी किया

New Delhi, India
Thursday, July 9, 2026
Mist
28 ° c
89%
8.6mh
38 c 27 c
Fri
42 c 31 c
Sat

ताजा खबर

बंगाल में सियासी भूचाल! ममता बनर्जी पर हमले के बाद सुलग उठे सवाल- क्या सच में टूट जाएगा टीएमसी का मनोबल?

बंगाल में सियासी भूचाल! ममता बनर्जी पर हमले के बाद सुलग उठे सवाल- क्या सच में टूट जाएगा टीएमसी का मनोबल?

July 9, 2026
मोदी सरकार ने लोगों पर ई-20 पेट्रोल थोपने के लिए ऑटो कंपनियों से बुलवाया झूठ- केजरीवाल

मोदी सरकार ने लोगों पर ई-20 पेट्रोल थोपने के लिए ऑटो कंपनियों से बुलवाया झूठ- केजरीवाल

July 7, 2026
JDA Vidyadhar Nagar Development: सामाजिक कार्यकर्ता रविशंकर धाभाई का सीएम को पत्र, जर्जर जन उपयोगी भवन के पुनर्विकास से चमकेगा इलाका

JDA Vidyadhar Nagar Development: सामाजिक कार्यकर्ता रविशंकर धाभाई का सीएम को पत्र, जर्जर जन उपयोगी भवन के पुनर्विकास से चमकेगा इलाका

July 7, 2026
कांग्रेस का काला अध्याय, भाजपा सच को दबाने में कर रही है मदद, अकाली दल इसका राजनीतिकरण कर रहा है, तीनों ने जसवंत सिंह खालरा और पंजाब को धोखा दिया: बलतेज पन्नू

कांग्रेस का काला अध्याय, भाजपा सच को दबाने में कर रही है मदद, अकाली दल इसका राजनीतिकरण कर रहा है, तीनों ने जसवंत सिंह खालरा और पंजाब को धोखा दिया: बलतेज पन्नू

July 6, 2026
शहीद जसवंत सिंह खालरा पर बनी फिल्म ‘सतलज’ को ओटीटी से हटाना बोलने की आज़ादी पर क्रूर हमला है, इसके पीछे कांग्रेस-भाजपा का नापाक गठबंधन: कुलदीप सिंह धालीवाल

शहीद जसवंत सिंह खालरा पर बनी फिल्म ‘सतलज’ को ओटीटी से हटाना बोलने की आज़ादी पर क्रूर हमला है, इसके पीछे कांग्रेस-भाजपा का नापाक गठबंधन: कुलदीप सिंह धालीवाल

July 6, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved