• About us
  • Contact us
Thursday, May 28, 2026
34 °c
New Delhi
37 ° Fri
32 ° Sat
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home खेल

भारत का आलराउंड प्रदर्शन,बांग्लादेश 50 रन से हारा

News Desk by News Desk
June 23, 2024
in खेल
भारत का आलराउंड प्रदर्शन,बांग्लादेश 50 रन से हारा
Share on FacebookShare on Twitter

एंटीगा 22 जून (कड़वा सत्य) आईसीसी टी20 विश्चकप में भारत का अजेय सफर शनिवार को जारी रहा। एंटीगा में सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम, नॉर्थ साउंड की धीमी पिच पर हार्दिक पांड्या ( 50 नाबाद) के अर्धशतकीय प्रहार के बाद कुलदीप यादव (19 रन पर तीन विकेट) और जसप्रीत बुमराह एवं अर्शदीप सिंह के कातिलाना अंदाज की बदौलत भारत ने सुपर आठ के ग्रुप ए मुकाबले में बांग्लादेश के खिलाफ 50 रन से आसान जीत दर्ज की।
भारत ने पहले खेलते हुये निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 196 रन बनाये जिसके जवाब में बांग्लादेश आठ विकेट पर 146 रन ही बना सका। भारत की जीत में बल्लेबाजों और गेंदबाजों का बराबर का योगदान रहा। रोहित शर्मा (23),विराट कोहली (37) और ऋषभ पंत (36) की मजबूत शुरुआत के बाद हार्दिक पांड्या के शानदार अर्धशतक और शिवम दुबे (34) के साथ 53 रनो की तेज भागीदारी की मदद से भारत ने एक चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।
बाद में कुलदीप यादव की खतरनाक फिरकी से बांग्लादेशी खुल कर नहीं खेल सके और दवाब में अपने विकेट गंवाने को मजबूर हुये वहीं विश्व के नंबर एक गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की दहशत भी बांग्लादेशी बल्लेबाजों के चेहरे पर साफ दिखायी पड़ी। बुमराह ने पहले कप्तान नजमुल शांतो (40) का अहम विकेट लिया जबकि बाद में खतरनाक दिख रहे रिशाद हुसैन (24) को निपटाया। दूसरी ओर अर्शदीप ने महमुदल्लाह(13) और जाकिर अली का विकेट चटकाया। इससे पहले कुलदीप ने तंजिद हसन (29),तौहीद हृदोय (4) और शाकिब अल हसन (11) के विकेट झटके।
टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिये आमंत्रित किये जाने का बांग्लादेशी कप्तान नाजमुल हस शान्तो का फैसला अचरज भरा था क्योंकि धूप तेज होने के साथ यहां पिच के और धीमा होने के कयास लगाये जा रहे थे।
रोहित और विराट ने पारी की शुरुआत आक्रमक तरीके से की और दोनो ने पहले पावर प्ले का भरपूर फायदा उठाते हुये मैदान के चारों ओर कई आकर्षक शाट्स लगाये। रोहित हालांकि पारी के चौथे ओवर में शाकिब अल हसन का शिकार बने। शाकिब की धीमी गेंद को ऑन साइड में हिट करने के प्रयास में फुलर गेंद ने बल्ले का बाहरी किनारा लिया और मिड ऑफ़ जाकेर ने दौड़ लगाते हुये उनका कैच लपक लिया।
नये बल्लेबाज ऋषभ पंत ने विराट का साथ देते हुये रनो की रफ्तार को बनाये रखा और दोनो ने आठवे ओवर तक टीम के खाते में 70 रन जोड़ लिये थे मगर इस बीच विराट की पारी का अंत तनजीम हसन साकिब ने किया जब उनकी डिलीवरी पर कोहली पूरी तरह से गच्चा खा गए और पुल करने के प्रयास में गेंद की लाइन से चूक गये और गेंद स्टंप से टकरा गयी। इसी ओवर में बांग्लादेश को विस्फोटक सूर्य कुमार यादव (6) के विकेट के रुप में एक और अहम सफलता मिली। ऋषभ पंत 12वें ओवर में रिशाद हुसैन का शिकार बने।
उधर हार्दिक पांड्या का साथ देने आये शिवम दुबे ने आज स्पिनर्स के खिलाफ अपने हाथ खोले और दोनो बल्लेबाजों ने बांग्लादेशी आक्रमण की धज्जियों उड़ाते हुये तेजी से रन बटोरना शुरु किया। दुबे रिशाद हुसैन की गेंद पर छक्का लगाने के बाद दूसरी गेंद को भी हिट करने के प्रयास में बोल्ड आउट हुये वहीं हार्दिक पांड्या ने अक्षर पटेल (3 नाबाद) का सहयोग लेते हुये अपनी रफ्तार जारी रखी और टीम के स्कोर को विशाल बना दिया।
 
कड़वा सत्य

Tags: 50 runs50 रनall-roundBangladeshIndialostperformanceआलराउंडप्रदर्शनबांग्लादेशभारतहारा
Previous Post

पवन सिंह की बायोपिक फिल्म ‘पावर स्टार’ का फर्स्ट लुक रिलीज

Next Post

अमेरिका: दुकान में गोलीबारी में मरने वालों की संख्या बढ़कर चार हुयी

Related Posts

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम
अभी-अभी

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम

August 17, 2025
महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील
देश

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील

August 14, 2025
Petrol Diesel Price Today: हर सुबह बदलते हैं तेल के दाम, जानिए आज आपके शहर में कितने का मिल रहा पेट्रोल-डीजल
देश

Petrol Diesel Price Today: हर सुबह बदलते हैं तेल के दाम, जानिए आज आपके शहर में कितने का मिल रहा पेट्रोल-डीजल

July 28, 2025
India-Pakistan Tension: LOC पर पाकिस्तानी गोलीबारी के बाद भारत एक्शन मोड में, बड़ा सैन्य कदम कभी भी संभव!
देश

India-Pakistan Tension: LOC पर पाकिस्तानी गोलीबारी के बाद भारत एक्शन मोड में, बड़ा सैन्य कदम कभी भी संभव!

April 29, 2025
बंगलादेश ने भारतीय उच्चायुक्त पवन को तलब किया
विदेश

बंगलादेश ने भारतीय उच्चायुक्त पवन को तलब किया

February 6, 2025
एआर रहमान और एड शीरन ने चेन्नई में किया प्रदर्शन
बॉलीवुड

एआर रहमान और एड शीरन ने चेन्नई में किया प्रदर्शन

February 6, 2025
Next Post
अमेरिका: दुकान में गोलीबारी में मरने वालों की संख्या बढ़कर चार हुयी

अमेरिका: दुकान में गोलीबारी में मरने वालों की संख्या बढ़कर चार हुयी

New Delhi, India
Thursday, May 28, 2026
Mist
34 ° c
47%
9mh
43 c 30 c
Fri
38 c 27 c
Sat

ताजा खबर

हाइड्रोजन ट्रेन: हरियाणा से भारत के विकास की नई पटरी

हाइड्रोजन ट्रेन: हरियाणा से भारत के विकास की नई पटरी

May 28, 2026
भाजपा लोगों को डराने-धमकाने और पार्टी में शामिल करने के लिए ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग कर रही है: बलतेज पन्नू

भाजपा के केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू का पंजाब पुलिस अधिकारियों के साथ खुलेआम गाली-गलौज करना और एक महिला एसएसपी को धमकाना बहुत निंदनीय और शर्मनाक है: बलतेज पन्नू

May 27, 2026
माननीय उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह की अध्यक्षता में बियाडा एवं आएडा की समीक्षात्मक बैठक आयोजित, औद्योगिक विकास एवं निवेश प्रोत्साहन पर हुई विस्तृत समीक्षा

माननीय उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह की अध्यक्षता में बियाडा एवं आएडा की समीक्षात्मक बैठक आयोजित, औद्योगिक विकास एवं निवेश प्रोत्साहन पर हुई विस्तृत समीक्षा

May 27, 2026
भाजपा नेता खुद को संविधान और कानून से ऊपर समझते हैं, भाजपा ने नगर निगम चुनाव को अपनी ‘गुंडागर्दी’ का एक और प्रदर्शन बना लिया है: अमन अरोड़ा

भाजपा नेता खुद को संविधान और कानून से ऊपर समझते हैं, भाजपा ने नगर निगम चुनाव को अपनी ‘गुंडागर्दी’ का एक और प्रदर्शन बना लिया है: अमन अरोड़ा

May 27, 2026
पंजाब भर में मौसमी बीमारियों के बढ़ते मामलों के बीच भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ बनी जीवनरेखा

पंजाब भर में मौसमी बीमारियों के बढ़ते मामलों के बीच भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ बनी जीवनरेखा

May 27, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved