• About us
  • Contact us
Wednesday, May 27, 2026
44 °c
New Delhi
42 ° Thu
38 ° Fri
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

सरकार लोगों की सुरक्षा करने में विफल: केजरीवाल

News Desk by News Desk
January 16, 2025
in देश
सरकार लोगों की सुरक्षा करने में विफल: केजरीवाल
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली, 16 जनवरी (कड़वा सत्य) आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली समेत पूरे देश में लोगों को सुरक्षा देने में नाकाम रहने का भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर आरोप लगाते हुए कहा है कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार में जब सेलिब्रिटी सुरक्षित नहीं हैं तो एक आम आदमी की सुरक्षा की बात ही क्या की जाए?
श्री केजरीवाल ने गुरुवार को संवाददाता सम्मेलन कर कहा कि बुधवार रात कुछ अज्ञात लोगों ने देश के प्रसिद्ध अभिनेता सैफ अली खान के घर में घुसकर उन पर 6 बार चाकुओं से हमला किया। हम उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं। यह बेहद चिंताजनक बात है कि इतने बड़े अभिनेता की सुरक्षा ऐसी नहीं होगी कि कोई खिड़की से उनके घर में घुस गया। इतनी ज्यादा सुरक्षित जगह पर रहने वाले अभिनेता के घर में रात को कोई घुसकर चाकुओं से हमला कर दे तो यह वहां की राज्य सरकार और केंद्र सरकार के ऊपर बहुत बड़ा प्रश्न चिह्न खड़ा करता है। इसका मतलब है कि दोनों सरकारें लोगों को सुरक्षा देने में नाकाम रही हैं।
उन्होंने कहा कि मुंबई के अंदर यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले अभिनेता सलमान खान के घर पर शूट आउट हुआ था। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता बाबा सिद्दीकी की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई, जो राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सहयोगी थे। अगर देश के इतने बड़े-बड़े सेलिब्रिटीज को भी भाजपा की डबल इंजन की सरकार सुरक्षा नहीं दे सकती है तो एक आम आदमी की सुरक्षा की क्या ही बात की जाए? चारों तरफ से खबरें आ रही हैं कि गुजरात की जेल में बैठकर एक गैंगस्टर खुलेआम फिरौती और शूट आउट के आदेश दे रहा है। देशभर में अन्य गैंगस्टर्स खुलेआम अपना-अपना राज चला रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि अपराधियों की मौजूदा सरकारों के अंदर अच्छी खासी पैठ है। अपराधी धड़ल्ले से घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। उन्हें पकड़े जाने का कोई डर नहीं है। ऐसा लगता है कि जैसे उन्हें ऊपर से पूरा संरक्षण प्राप्त है।
आप नेता ने कहा कि भाजपा ना केवल लोगों को सुरक्षा देने में असमर्थ है, बल्कि इनसे देश की सीमाओं की सुरक्षा भी नहीं हो रही है। यह रोज कहते हैं कि इनसे भारत -बंगलादेश सीमा की सुरक्षा नहीं हो रही है। ये रोज चिल्लाते हैं कि रोहिंग्या सीमा पार करके आ रहे हैं। अगर इनसे सीमा की सुरक्षा नहीं हो रही है तो इस्तीफा दे दें। किसी भी सरकार की सबसे पहली जिम्मेदारी अपनी सीमा की सुरक्षा करनी होती है। अगर कोई सरकार खुलेआम मान रही है कि उनसे सीमा की सुरक्षा नहीं हो रही है तो उस सरकार को इस्तीफा दे देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि आज दिल्ली में खुलेआम सड़कों पर गैंगवार चल रहे हैं। खुलेआम 20-25 राउंड फायरिंग हो रही है। हर दूसरे दिन व्यापारियों को फिरौती के फ़ोन आ रहे हैं। व्यापारियों से कहा जा रहा है कि इतने करोड़ रुपए पहुंचा दो वरना तुम्हें मार डालेंगे। दिल्ली में व्यापारी, महिलाएं और यहां तक कि बच्चे भी सुरक्षित नहीं हैं। दिल्ली से रोज 17 बच्चे गायब हो रहे हैं।
श्री केजरीवाल ने कहा कि हम अभिनेता सैफ अली खान के ऊपर हुए कातिलाना हमले की कड़े से कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। हम केंद्र सरकार से अपील करते हैं कि हर वक्त गंदी राजनीति करना बंद करें । किसी भी सरकार का सबसे पहला काम सुरक्षा देना होता है और दूसरा न्याय देना होता है। ये सुरक्षा देने में असमर्थ हो रहे हैं। इन्होंने दिन पर दिन देश का माहौल खराब कर दिया है।
आजाद,  
कड़वा सत्य

Tags: failedgovernmentKejriwalpeopleto protectकरने मेंकीकेजरीवाललोगोंविफलसरकारसुरक्षा
Previous Post

आप ने कथित शराब घोटाला को मनगढ़ंत बताया

Next Post

चुनावी हलफनामे पर अपनी स्थिति स्पष्ट करें केजरीवाल: भाजपा

Related Posts

दिल्ली में भाजपा सरकार बनाती दिख रही : एग्जिट पोल
देश

दिल्ली में भाजपा सरकार बनाती दिख रही : एग्जिट पोल

February 6, 2025
सचदेवा, वर्मा सहित भाजपा के कई नेताओं ने किया मतदान, लोगों से की लोकतंत्र के पर्व में हिस्सा लेने की अपील
देश

सचदेवा, वर्मा सहित भाजपा के कई नेताओं ने किया मतदान, लोगों से की लोकतंत्र के पर्व में हिस्सा लेने की अपील

February 5, 2025
नड्डा और सचदेवा ने लोगों से की शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील
देश

नड्डा और सचदेवा ने लोगों से की शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील

February 5, 2025
लोगों को मतदान करने से रोकने की साजिश रच रही है आपः सचदेवा
देश

लोगों को मतदान करने से रोकने की साजिश रच रही है आपः सचदेवा

February 4, 2025
घर-घर में खिलाड़ी तैयार करना है सरकार का मकसद :आर्या
खेल

घर-घर में खिलाड़ी तैयार करना है सरकार का मकसद :आर्या

February 4, 2025
मेक्सिको, अमेरिका एक महीने के लिए टैरिफ टालने, सीमा पर सैनिकों की तैनाती के लिए सहमत
विदेश

मेक्सिको, अमेरिका एक महीने के लिए टैरिफ टालने, सीमा पर सैनिकों की तैनाती के लिए सहमत

February 4, 2025
Next Post
चुनावी हलफनामे पर अपनी  स्थिति स्पष्ट करें केजरीवाल: भाजपा

चुनावी हलफनामे पर अपनी स्थिति स्पष्ट करें केजरीवाल: भाजपा

New Delhi, India
Wednesday, May 27, 2026
Sunny
44 ° c
10%
21.2mh
48 c 36 c
Thu
45 c 29 c
Fri

ताजा खबर

पंजाब सरकार का वर्ष 2026-27 में 5 लाख एकड़ क्षेत्र को धान की सीधी बुवाई के तहत लाने का लक्ष्य; ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से मिलेगी 1500 रुपये प्रति एकड़ वित्तीय सहायता: गुरमीत खुड्डियां

पंजाब सरकार का वर्ष 2026-27 में 5 लाख एकड़ क्षेत्र को धान की सीधी बुवाई के तहत लाने का लक्ष्य; ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से मिलेगी 1500 रुपये प्रति एकड़ वित्तीय सहायता: गुरमीत खुड्डियां

May 26, 2026
नीट के बाद अब सीबीएसई मूल्यांकन में गड़बड़ी, शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करें प्रधानमंत्री- केजरीवाल

नीट के बाद अब सीबीएसई मूल्यांकन में गड़बड़ी, शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करें प्रधानमंत्री- केजरीवाल

May 25, 2026
सांसद मालविंदर कंग ने एमसी चुनावों में वोटरों से आप उम्मीदवारों की भारी जीत पक्की करने की अपील की

सांसद मालविंदर कंग ने एमसी चुनावों में वोटरों से आप उम्मीदवारों की भारी जीत पक्की करने की अपील की

May 25, 2026
‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत पंजाब में हाई-रिस्क डिलीवरी और नवजात शिशु देखभाल को मिला बड़ा सहारा

‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत पंजाब में हाई-रिस्क डिलीवरी और नवजात शिशु देखभाल को मिला बड़ा सहारा

May 25, 2026
भाजपा को दिया गया हर वोट महंगे पेट्रोल और डीज़ल के लिए वोट होगा: हरपाल सिंह चीमा

भाजपा को दिया गया हर वोट महंगे पेट्रोल और डीज़ल के लिए वोट होगा: हरपाल सिंह चीमा

May 25, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved