• About us
  • Contact us
Monday, July 13, 2026
32 °c
New Delhi
38 ° Tue
38 ° Wed
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

सीबीआई मुकदमे में केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 25 जुलाई तक बढ़ी

News Desk by News Desk
July 12, 2024
in देश
सीबीआई मुकदमे में केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 25 जुलाई तक बढ़ी
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली, 12 जुलाई (कड़वा सत्य) दिल्ली की एक विशेष अदालत ने आबकारी नीति घोटाले से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के मुकदमे गिरफ्तार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत शुक्रवार को 25 जुलाई तक के लिए बढ़ा दी।
राऊज एवेन्यू स्थित केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) मामलों की विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा ने यह आदेश पारित किया।
श्री केजरीवाल की न्यायिक हिरासत समाप्त होने के बाद उन्हें वर्चुअल माध्यम से विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां उनकी हिरासत अवधि बढ़ा दी गई।
इससे पहले आज उच्चतम न्यायालय ने मुख्यमंत्री को ईडी की ओर से दर्ज मुकदमे में अंतरिम जमानत दे दी, लेकिन वह सीबीआई की ओर से दर्ज मुकदमे के कारण तत्काल जेल से रिहा नहीं हो पाएंगे।
न्यायमूर्ति   खन्ना और न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता की शीर्ष अदालत की पीठ ने मुख्यमंत्री को ईडी की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली उनकी याचिका पर अंतरिम राहत संबंधि आदेश पारित किया।
पीठ ने उन्हें राहत देते हुए कहा कि याचिकाकर्ता (केजरीवाल) की ओर से ईडी द्वारा अपनी गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका में उठाए गए कुछ कानूनी पहलुओं पर शीर्ष अदालत की बड़ी पीठ द्वारा विचार किए जाने की आवश्यकता है। इसलिए उनकी अंतरिम जमानत याचिका तब तक स्वीकार की जाती है।
आबकारी नीति 2021-2022 (जिसे विवाद के बाद रद्द कर दी गई थी) के मामले में पहले ईडी और फिर सीबीआई द्वारा अलग-अलग दर्ज मुकदमों में न्यायिक हिरासत में जेल में बंद शीर्ष अदालत की पीठ ने श्री केजरीवाल को राहत देते हुए कहा, “जीवन के अधिकार से जुड़े सवाल के कारण यह मामला शीर्ष अदालत की बड़ी पीठ को संदर्भित किया गया है, इसलिए हम अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत पर रिहा करने का निर्देश देते हैं।”
शीर्ष अदालत ने कहा कि धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की धारा 19 के तहत गिरफ्तारी की आवश्यकता है या नहीं, इस संबंध में कानूनी प्रश्न पर शीर्ष अदालत की बड़ी पीठ द्वारा विचार किया जाना है।
दिल्ली की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी( आप) के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल आबकारी नीति मामले में केंद्रीय जांच एजेंसियों ईडी और सीबीआई की गिरफ्तारी के बाद न्यायिक हिरासत में मार्च से तिहाड़ जेल में बंद हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान भी उन्हें 10 मई को एक जून तक के लिए 21 दिनों की अंतरिम जमानत दी गई थी।
बीरेन्द्र, 
कड़वा सत्य

Tags: 25 जुलाईcaseCBIcustodyextendedJudicialJuly 25KejriwalNew Delhitillकेजरीवालतकनयी दिल्लीन्यायिकबढ़ीमुकदमेसीबीआईहिरासत
Previous Post

स्कूलों में जलदूत योजना लागू करने की असम सरकार की पहल सराहनीय : पाटिल

Next Post

कुमारस्वामी ने एनएमडीसी को वार्षिक 10 करोड़ टन उत्पादन लक्ष्य के लिये किया प्रेरित

Related Posts

30 दिन जेल में रहने पर PM और CM को हटाने के बजाय निलंबित करने की संसदीय समिति की सिफारिश
अभी-अभी

30 दिन जेल में रहने पर PM और CM को हटाने के बजाय निलंबित करने की संसदीय समिति की सिफारिश

July 13, 2026
राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिहार के युवाओं की चमक, प्रधानमंत्री के समक्ष प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान
अभी-अभी

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिहार के युवाओं की चमक, प्रधानमंत्री के समक्ष प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान

January 13, 2026
हिन्दी में लिखने में प्रधानमंत्री से चूक हुई या नौकरशाही की लापरवाही? केंद्र सरकार को बदनाम करने की साज़िश !
अभी-अभी

हिन्दी में लिखने में प्रधानमंत्री से चूक हुई या नौकरशाही की लापरवाही? केंद्र सरकार को बदनाम करने की साज़िश !

January 8, 2026
Breaking News: सरकारी एम एस एम ई पत्रिका बनी गलतियों का पिटारा! प्रधानमंत्री की तस्वीर से मजाक !
देश

Breaking news: एम एस एम ई मंत्रालय की पत्रिका ने राष्ट्रपति को भी हंसी का पात्र बनाया !

August 27, 2025
Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम
अभी-अभी

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम

August 17, 2025
महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील
देश

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील

August 14, 2025
Next Post
कुमारस्वामी ने एनएमडीसी को वार्षिक 10 करोड़ टन उत्पादन लक्ष्य के लिये किया प्रेरित

कुमारस्वामी ने एनएमडीसी को वार्षिक 10 करोड़ टन उत्पादन लक्ष्य के लिये किया प्रेरित

New Delhi, India
Monday, July 13, 2026
Mist
32 ° c
75%
17.6mh
42 c 34 c
Tue
42 c 33 c
Wed

ताजा खबर

कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी का निधन, भारत ने एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की

कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी का निधन, भारत ने एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की

July 13, 2026
दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई गैंग की बड़ी साजिश नाकाम, टारगेट किलिंग पर निकले 3 शूटर गिरफ्तार

दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई गैंग की बड़ी साजिश नाकाम, टारगेट किलिंग पर निकले 3 शूटर गिरफ्तार

July 13, 2026
टीम इंडिया की हार पर बड़ा सवाल! क्या ‘Transition’ के नाम पर छिप रही हैं असली कमजोरियां?

टीम इंडिया की हार पर बड़ा सवाल! क्या ‘Transition’ के नाम पर छिप रही हैं असली कमजोरियां?

July 13, 2026
ओमान तट के पास भारतीय कमर्शियल जहाज GGS Galaxy पर हमला, 10 भारतीयों का रेस्क्यू; एक लापता, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी

ओमान तट के पास भारतीय कमर्शियल जहाज GGS Galaxy पर हमला, 10 भारतीयों का रेस्क्यू; एक लापता, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी

July 13, 2026
30 दिन जेल में रहने पर PM और CM को हटाने के बजाय निलंबित करने की संसदीय समिति की सिफारिश

30 दिन जेल में रहने पर PM और CM को हटाने के बजाय निलंबित करने की संसदीय समिति की सिफारिश

July 13, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved