• About us
  • Contact us
Sunday, July 12, 2026
36 °c
New Delhi
38 ° Mon
38 ° Tue
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

सुप्रीम कोर्ट का ‘आप’ को आदेश, 15 जून तक हाई कोर्ट की जमीन से अपना मुख्यालय हटाएं

News Desk by News Desk
March 4, 2024
in देश
सुप्रीम कोर्ट का
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली, 04 मार्च (कड़वा सत्य) उच्चतम न्यायालय ने आम आदमी पार्टी (आप) को सोमवार को निर्देश दिया कि वह दिल्ली उच्च न्यायालय के लिए राउज एवेन्यू में आवंटित जमीन पर अतिक्रमण कर बनाए गए अपने कार्यालय को हटा ले।
मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ तथा न्यायमूर्ति जे बी पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ ने ‘आप’ का पक्ष रहे वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी की दलीलें सुनने के बाद 15 जून 2024 तक जमीन खाली करने का आदेश पारित किया। वरिष्ठ वकील श्री सिंघवी ने ‘आप’ के राष्ट्रीय पार्टी होने और आने वाले लोकसभा चुनाव में उसके भाग लेने का हवाला देते हुए दो-तीन महीने की मोहलत देने की गुहार लगाई, जिसे पीठ ने स्वीकार कर लिया।
शीर्ष अदालत ने 13 फरवरी को सुनवाई के दौरान अतिक्रमण की जानकारी मिलने पर मौखिक रूप से नाराज़गी जताई थी और ‘आप’ को कहा था, “अतिक्रमण हटाना होगा।”
पीठ की ओर से मुख्य न्यायाधीश चंद्रचूड़ ने दिल्ली सरकार की ओर से पेश वकील को चेतावनी देते हुए कहा था कि जमीन उच्च न्यायालय को वापस की जानी चाहिए और पूछा था कि अतिक्रमण कब तक हटाया जाएगा। आम आदमी पार्टी ने तब अतिक्रमण हटाने के लिए एक समय सीमा देने की गुहार लगाई थी।
शीर्ष अदालत के समक्ष न्याय मित्र के. परमेश्वर ने दलील दी थी कि दिल्ली उच्च न्यायालय के अधिकारी (उच्च न्यायालय को) आवंटित भूमि पर कब्जा करने गए थे और उन्हें अनुमति नहीं दी गई क्योंकि अब वहां एक राजनीतिक दल का कार्यालय बन गया है।
पीठ ने न्यायिक बुनियादी ढांचे से संबंधित एक मामले की सुनवाई करते हुए कहा था, “(राजनीतिक) पार्टी कार्यालय, अगर यह अतिक्रमण है…आप कानून अपने हाथ में नहीं ले सकते।”
उच्चतम न्यायालय के समक्ष आप ने 16 फरवरी को दावा किया था कि नई दिल्ली में राउज एवेन्यू में स्थित उसका कार्यालय अतिक्रमण की गई जमीन पर नहीं, बल्कि अदालत परिसर के विस्तार के लिए निर्धारित किए जाने से बहुत पहले उसे कानूनी रूप से आवंटित किया गया था।
‘आप’ ने शीर्ष अदालत में दायर एक हस्तक्षेप आवेदन में कहा था कि वह कार्यालय के दो स्थानों में से कम से कम एक स्थान खाली करने के लिए तैयार और इच्छुक है। आवेदन में यह भी कहा गया था कि राष्ट्रीय पार्टी होने के नाते वह आने वाले लोकसभा चुनावों के मद्देनजर नई दिल्ली नगरपालिका क्षेत्र में कार्यालय के लिए जमीन का हकदार है।
आप की ओर से कहा गया था कि उसका कार्यालय ‘अतिक्रमण’ की परिभाषा के दायरे में नहीं आता है।
‘आप’ की राज्य इकाई कार्यालय के लिए संबंधित परिसर को आधिकारिक तौर पर 2015 में आवंटित किया गया था।
बीरेंद्र, यामिनी

Tags: सुप्रीम कोर्ट
Previous Post

बेनी गैंट्ज हैरिस, ब्लिंकन से मिलने पहुंचे अमेरिका

Next Post

रामलला का दर्शन कर भावविभोर हुई मध्य प्रदेश सरकार

Related Posts

आर्केस्ट्रा और स्पा में नाबालिग लड़कियों को काम पर रखने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, जनहित याचिका पर केंद्र सरकार समेत कई संस्थाओं को नोटिस
देश

आर्केस्ट्रा और स्पा में नाबालिग लड़कियों को काम पर रखने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, जनहित याचिका पर केंद्र सरकार समेत कई संस्थाओं को नोटिस

May 25, 2026
सुप्रीम कोर्ट ने सीएलएटी-2025 नतीजे संबंधी सभी लंबित मामले दिल्ली हाईकोर्ट स्थानांतरित किया
देश

सुप्रीम कोर्ट ने सीएलएटी-2025 नतीजे संबंधी सभी लंबित मामले दिल्ली हाईकोर्ट स्थानांतरित किया

February 6, 2025
आसाराम डॉक्यूमेंट्री विवाद पर केंद्र, राज्य सरकारों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस
देश

आसा  डॉक्यूमेंट्री विवाद पर केंद्र, राज्य सरकारों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस

February 6, 2025
रोहिंग्या शरणार्थियों के बच्चों के दाखिले के लिए दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने उनका ब्यौरा मांगा
देश

रोहिंग्या शरणार्थियों के बच्चों के दाखिले के लिए दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने उनका ब्यौरा मांगा

January 31, 2025
मतदान की वीडियो क्लिप सुरक्षित रखे चुनाव आयोग: सुप्रीम कोर्ट
देश

मतदान की वीडियो क्लिप सुरक्षित रखे चुनाव आयोग: सुप्रीम कोर्ट

January 31, 2025
सुप्रीम कोर्ट ने सेवानिवृत्त न्यायाधीशों को तदर्थ न्यायाधीश नियुक्ति की दी अनुमति
देश

सुप्रीम कोर्ट ने सेवानिवृत्त न्यायाधीशों को तदर्थ न्यायाधीश नियुक्ति की दी अनुमति

January 31, 2025
Next Post
रामलला का दर्शन कर भावविभोर हुई मध्य प्रदेश सरकार

रामलला का दर्शन कर भावविभोर हुई मध्य प्रदेश सरकार

New Delhi, India
Sunday, July 12, 2026
Mist
36 ° c
53%
11.2mh
42 c 34 c
Mon
42 c 33 c
Tue

ताजा खबर

फु क्वोक द्वीप के पास पलटी स्पीडबोट, 15 भारतीय नागरिकों ने गंवाई जान, वियतनाम से आई बेहद दर्दनाक खबर

फु क्वोक द्वीप के पास पलटी स्पीडबोट, 15 भारतीय नागरिकों ने गंवाई जान, वियतनाम से आई बेहद दर्दनाक खबर

July 11, 2026
मॉनसून का महाअटैक: देश के 18 राज्यों में मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी, जानिए आपके शहर में कब बरसेगा पानी

मॉनसून का महाअटैक: देश के 18 राज्यों में मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी, जानिए आपके शहर में कब बरसेगा पानी

July 11, 2026
Singer S Janaki Death: नहीं रहीं दिग्गज गायिका जानकी अम्मा, इस बड़ी वजह से ठुकरा दिया था पद्म भूषण सम्मान

Singer S Janaki Death: नहीं रहीं दिग्गज गायिका जानकी अम्मा, इस बड़ी वजह से ठुकरा दिया था पद्म भूषण सम्मान

July 11, 2026
सरकारी कंपनी WAPCOS को कोर्ट में बताया ‘डूबता जहाज’, दिल्ली हाई कोर्ट ने लगाई फटकार

सरकारी कंपनी WAPCOS को कोर्ट में बताया ‘डूबता जहाज’, दिल्ली हाई कोर्ट ने लगाई फटकार

July 11, 2026
दिल्ली की बसों में सफर करने वाली महिलाओं के लिए बड़ा अपडेट, 1 अगस्त से बंद हो रही यह सुविधा

दिल्ली की बसों में सफर करने वाली महिलाओं के लिए बड़ा अपडेट, 1 अगस्त से बंद हो रही यह सुविधा

July 11, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved