• About us
  • Contact us
Thursday, May 28, 2026
34 °c
New Delhi
37 ° Fri
32 ° Sat
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

सुप्रीम कोर्ट ने गैंगस्टर बिश्नोई के साक्षात्कार मामले में टीवी न्यूज चैनल, पत्रकार को दी राहत

News Desk by News Desk
August 30, 2024
in देश
सुप्रीम कोर्ट ने गैंगस्टर बिश्नोई के साक्षात्कार मामले में टीवी न्यूज चैनल, पत्रकार को दी राहत
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली, 30 अगस्त (कड़वा सत्य) उच्चतम न्यायालय ने जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का साक्षात्कार करने से संबंधित एक मामले में एक निजी टीवी चैनल और उसके पत्रकार पर कोई भी दंडात्मक कार्रवाई नहीं करने का शुक्रवार को निर्देश देकर उन्हें राहत दी।
मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ ,न्यायमूर्ति जे बी पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ ने एबीपी न्यूज नेटवर्क द्वारा दायर याचिका पर कहा कि यह हो सकता है कि पत्रकार ने जेल मैनुअल का उल्लंघन हो, लेकिन गंभीर मामला है कि यह (साक्षात्कार) जेल में हो सकता है।
पीठ ने टीवी चैनल की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी की दलीलें सुनने के बाद कहा, “अगले आदेश तक संबंधित पत्रकार की गिरफ्तारी न की जाए।”
हालांकि, अदालत ने उस पत्रकार को इस मामले में एसआईटी द्वारा की जा रही जांच में सहयोग करने का निर्देश दिया और संबंधित पक्षों को नोटिस जारी किया।
श्री रोहतगी ने पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के उस आदेश की वैधता पर सवाल उठाया, जिसमें टीवी चैनल द्वारा लिए गए साक्षात्कार को जांच के दायरे में लाया गया था। उन्होंने कहा कि इससे संविधान के अनुच्छेद 19(1)(ए) के तहत दी गई अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
उन्होंने कहा, “यह खोजी पत्रकारिता है और कुछ नहीं। पत्रकार को पता था कि जेल के अंदर फोन आसानी से उपलब्ध हैं। उसने साक्षात्कार के लिए अपने सूत्रों का इस्तेमाल किया।”
पीठ के समक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता ने दलील देते हुए कहा कि उच्च न्यायालय इस मुद्दे पर विचार कर रहा है कि ऐसे कैदियों को ऐसी सुविधाएं कैसे मिलती हैं। किसी ने साक्षात्कार की ओर ध्यान दिलाया, इसलिए उसने (अदालत) मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया।
पीठ ने कहा, “तथ्य यह है कि आपने जेल में प्रवेश किया और टीवी चैनल पर साक्षात्कार प्रसारित किया। आपने किसकी अनुमति ली? हम संविधान के अनुच्छेद 19(1)(ए) के व्यापक बिंदु को देख रहे हैं, लेकिन कारावास के कारण (साक्षात्कार) प्रतिबंध हैं।”
अधिवक्ता ने कहा कि अगर इस मामले की जांच करनी ही है तो इसे केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंप दिया जाना चाहिए। उन्होंने सवाल किया, “पंजाब पुलिस इस मामले की जांच कैसे कर सकती है।”
श्री रोहतगी ने कहा कि पत्रकार को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया, लेकिन उन्हें डर है कि उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि दो साक्षात्कार हुए हैं, एक राजस्थान जेल में और दूसरा पंजाब जेल में।
शीर्ष अदालत ने जेल में बंद बिश्नोई की याचिका पर विचार करने से 30 जुलाई, 2024 को इनकार कर दिया था, जिसमें पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय द्वारा एक विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित करने और जेल में रहते हुए एक टीवी चैनल को दिए गए उसके साक्षात्कार पर मुकदमा दर्ज करने के आदेश को चुनौती दी गई थी।
बिश्नोई 2022 में गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के आरोपियों में से एक है। मार्च 2023 में निजी समाचार चैनल ने बिश्नोई के दो साक्षात्कार प्रसारित किए थे। दिसंबर 2023 में उच्च न्यायालय ने बिश्नोई के साक्षात्कार मामले में मुकदमा दर्ज करने और भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी प्रबोध कुमार की अध्यक्षता में एक एसआईटी द्वारा जांच करने का आदेश दिया था।
उच्च न्यायालय ने जेल परिसर में कैदियों द्वारा मोबाइल फोन के उपयोग से संबंधित मामले में स्वतः संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की थी।
 , 
कड़वा सत्य

Tags: BishnoicaseGangstergaveinterviewjournalistNew DelhiNews ChannelreliefSupreme CourtTVगैंगस्टरटीवीदीनयी दिल्लीन्यूज चैनलपत्रकारबिश्नोईमामलेराहतसाक्षात्कारसुप्रीम कोर्ट
Previous Post

इंडियनऑयल और आरबीएल बैंक ने को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड किया लॉन्च

Next Post

अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर खुद भी स्पोर्ट्स में इंडिया के लिए गोल्ड मेडल जीत चुके हैं हरिमोहन सिंह

Related Posts

आर्केस्ट्रा और स्पा में नाबालिग लड़कियों को काम पर रखने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, जनहित याचिका पर केंद्र सरकार समेत कई संस्थाओं को नोटिस
देश

आर्केस्ट्रा और स्पा में नाबालिग लड़कियों को काम पर रखने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, जनहित याचिका पर केंद्र सरकार समेत कई संस्थाओं को नोटिस

May 25, 2026
राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिहार के युवाओं की चमक, प्रधानमंत्री के समक्ष प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान
अभी-अभी

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिहार के युवाओं की चमक, प्रधानमंत्री के समक्ष प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान

January 13, 2026
हिन्दी में लिखने में प्रधानमंत्री से चूक हुई या नौकरशाही की लापरवाही? केंद्र सरकार को बदनाम करने की साज़िश !
अभी-अभी

हिन्दी में लिखने में प्रधानमंत्री से चूक हुई या नौकरशाही की लापरवाही? केंद्र सरकार को बदनाम करने की साज़िश !

January 8, 2026
SC का बड़ा फैसला: शिक्षक सेवा और प्रमोशन के लिए अब अनिवार्य होगा TET, जानें किसे मिली राहत
देश

SC का बड़ा फैसला: शिक्षक सेवा और प्रमोशन के लिए अब अनिवार्य होगा TET, जानें किसे मिली राहत

September 2, 2025
Breaking News: सरकारी एम एस एम ई पत्रिका बनी गलतियों का पिटारा! प्रधानमंत्री की तस्वीर से मजाक !
देश

Breaking news: एम एस एम ई मंत्रालय की पत्रिका ने राष्ट्रपति को भी हंसी का पात्र बनाया !

August 27, 2025
Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम
अभी-अभी

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम

August 17, 2025
Next Post
अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर खुद भी स्पोर्ट्स में इंडिया के लिए गोल्ड मेडल जीत चुके हैं हरिमोहन सिंह

अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर खुद भी स्पोर्ट्स में इंडिया के लिए गोल्ड मेडल जीत चुके हैं हरिमोहन सिंह

New Delhi, India
Thursday, May 28, 2026
Mist
34 ° c
47%
9mh
43 c 30 c
Fri
38 c 27 c
Sat

ताजा खबर

हाइड्रोजन ट्रेन: हरियाणा से भारत के विकास की नई पटरी

हाइड्रोजन ट्रेन: हरियाणा से भारत के विकास की नई पटरी

May 28, 2026
भाजपा लोगों को डराने-धमकाने और पार्टी में शामिल करने के लिए ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग कर रही है: बलतेज पन्नू

भाजपा के केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू का पंजाब पुलिस अधिकारियों के साथ खुलेआम गाली-गलौज करना और एक महिला एसएसपी को धमकाना बहुत निंदनीय और शर्मनाक है: बलतेज पन्नू

May 27, 2026
माननीय उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह की अध्यक्षता में बियाडा एवं आएडा की समीक्षात्मक बैठक आयोजित, औद्योगिक विकास एवं निवेश प्रोत्साहन पर हुई विस्तृत समीक्षा

माननीय उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह की अध्यक्षता में बियाडा एवं आएडा की समीक्षात्मक बैठक आयोजित, औद्योगिक विकास एवं निवेश प्रोत्साहन पर हुई विस्तृत समीक्षा

May 27, 2026
भाजपा नेता खुद को संविधान और कानून से ऊपर समझते हैं, भाजपा ने नगर निगम चुनाव को अपनी ‘गुंडागर्दी’ का एक और प्रदर्शन बना लिया है: अमन अरोड़ा

भाजपा नेता खुद को संविधान और कानून से ऊपर समझते हैं, भाजपा ने नगर निगम चुनाव को अपनी ‘गुंडागर्दी’ का एक और प्रदर्शन बना लिया है: अमन अरोड़ा

May 27, 2026
पंजाब भर में मौसमी बीमारियों के बढ़ते मामलों के बीच भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ बनी जीवनरेखा

पंजाब भर में मौसमी बीमारियों के बढ़ते मामलों के बीच भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ बनी जीवनरेखा

May 27, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved