• About us
  • Contact us
Thursday, May 28, 2026
31 °c
New Delhi
38 ° Fri
33 ° Sat
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

छपरा इप्टा की नवीनतम नाट्य प्रस्तुति ‘नौटंकी ऊर्फ कमलनाथ मजदूर, के मंचन के साथ छपरा के रंगमंच में जुड़ा एक सुनहरा वरक़

News Desk by News Desk
September 2, 2024
in देश, मनोरंजन
छपरा इप्टा की नवीनतम नाट्य प्रस्तुति ‘नौटंकी ऊर्फ कमलनाथ मजदूर, के मंचन के साथ छपरा के रंगमंच में जुड़ा एक सुनहरा वरक़
Share on FacebookShare on Twitter

न्यूज डेस्क 

छपरा इप्टा की नवीनतम नाट्य प्रस्तुति ‘नौटंकी ऊर्फ कमलनाथ मजदूर, के मंचन के साथ छपरा के रंगमंच में एक सुनहरा वरक़ जुड़ गया। रविवार की शाम भिखारी ठाकुर प्रेक्षागृह में इप्टा छपरा द्वारा कविवर कन्हैया जन्मशती वर्ष पर इप्टा के 81 वें साल में आयोजित लोक रंग उत्सव में इप्टा कलाकारों ने एक से बढ़ कर एक उत्कृष्ट कला का प्रदर्शन किया। लोक रंग उत्सव का आग़ाज़ करते हुए विद्वान जिला एवं सत्र न्यायाधीश पुनीत कुमार गर्ग, जिला कला संस्कृति पदाधिकारी डॉ विभा कुमारी, एडीजे अतुल वीर सिंह, एडीजे प्रभात कुमार श्रीवास्तव, सचिव डालसा सह एसीजेएम धर्मेन्द्र पाण्डेय और इप्टा अध्यक्ष प्रो (डॉ) वीरेन्द्र नारायण यादव ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उद्घाटन सत्र में बिपिन बिहारी श्रीवास्तव, प्रो लाल बाबू यादव, डॉ शालिग्राम विश्वकर्मा, सुरेन्द्र नाथ त्रिपाठी, मुंबई से आए फिल्म निर्देशक द्वय अनिकेत मिश्रा और धनंजय चौबे मौजूद रहे।

लोक रंग उत्सव में बहुचर्चित नाटक “नौटंकी ऊर्फ कमलनाथ मजदूर” के मंचन ने छपरा में रंगमंच को एक नया उत्कर्ष प्रदान किया और एक अमीट छाप छोड़ी। नौटंकी और बिदेसिया शैली में प्रस्तुत नाटक में बिहारी मजदूरों के पलायन, पलायन की परिस्थितियों, महाजनी सभ्यता के बदले स्वरुपों-शोषण और परदेश उनके शोषण दमन फजीहतों की कारुणिक अभिव्यंजना लोक राग रागिनियों और नौटंकी के हास्य व्यंग्य में की गयी। 35 साल पूर्व बिपिन बिहारी श्रीवास्तव लिखित और निर्देशित इस नाटक का संगीत कंचन बाला- विनय कुमार, नृत्य कुमारी अनिशा और रंग परिकल्पना डॉ अमित रंजन ने की। 81 साल के लेखक बिपिन बिहारी श्रीवास्तव ने लाबार की भूमिका में अपने अभिनय गायन और नृत्य से न सिर्फ अभिनय का चरमोत्कर्ष पेश किया बल्कि धाकड़ अभिनेताओं को भी अभिनय का पाठ पढ़ा गये। लाबार 2 की भूमिका में रंजीत भोजपुरिया ने कलात्मक उत्कर्ष प्रदान किया‌। नायक कमलनाथ की भूमिका में रंजीत गिरि ने अपने गायन नृत्य और अभिनय से शमां बांधा तो बतौर अभिनेत्री डेब्यू कर रही लक्ष्मी कुमारी अपने अभिनय गायन और नृत्य से न सिर्फ रोमांचित किया बल्कि निर्देशक की उपलब्धि साबित हुईं। अमित रंजन ने नायक के पिता और खलनायक की भूमिका में श्रेष्ठ अभिनय प्रस्तुत किया। सूत्रधार की भूमिका में शैलेन्द्र कुमार शाही, किशुन की भूमिका में जीतेन्द्र कुमार राम, जज की भूमिका में प्रो लाल बाबू यादव, फैक्ट्री मालिक की भूमिका में सुरेन्द्रनाथ त्रिपाठी ने अपनी भूमिकाओं के साथ न्याय किया। प्रियंका कुमारी, कुमारी अनिशा, मान, जयप्रकाश मांझी, कुमार गौरव, रौनक कुमार जमे। नाटक की उपलब्धि इसका रंग संगीत रही, जिसे बड़ी खुबसूरती और दक्षता के साथ कंचन बाला, प्रियंका कुमारी, विनय कुमार, प्रिया कुमारी, शरद आनन्द, राम जतन राम (नाल), जंग बहादूर राम (नगाड़ा), रामजी पासवान (झाल) शैलेश कुमार शाही (विविध वाद्ययंत्र) ने नाटक को उत्कर्ष प्रदान किया।

लोक रंग उत्सव के सांस्कृतिक सत्र में कंचन बाला, रंजीत गिरि, लक्ष्मी कुमारी, जीतेन्द्र कुमार राम, रंजीत भोजपुरिया, शरद आनन्द, प्रियंका कुमारी, प्रिया कुमारी आदि ने करीब आधा दर्जन जन गीतों की प्रस्तुति की। कुमारी अनिशा ने शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत किया। प्रियंका कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, जीतेन्द्र कुमार राम, रंजीत गिरि और कंचन बाला ने अपने गीतों ग़ज़लों से दर्शकों को झुमाया। लोक रंग उत्सव में एकमा इप्टा की सोनम मिश्रा की टीम ने लोकनृत्य की सधी प्रस्तुति दी। पूरे कार्यक्रम के दौरान छपरा के दर्शक आद्यांत कार्यक्रम से जुड़े रहे और मंच के भावों में डूबते उतराते रहे। अंत में जिला जज, न्यायिक पदाधिकारी गण और इप्टा के पदाधिकारियों ने कलाकारों को प्रतीक चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया।

Previous Post

युवा पीढ़ी को श्रीमद  ायण के जरिये महाकाव्य से परिचित कराना है: सुजय रेऊ

Next Post

आईएस से अब इराक को कोई खतरा नहीं: शिया उल सुदानी

Related Posts

हाइड्रोजन ट्रेन: हरियाणा से भारत के विकास की नई पटरी
संपादकीय

हाइड्रोजन ट्रेन: हरियाणा से भारत के विकास की नई पटरी

May 28, 2026
भाजपा लोगों को डराने-धमकाने और पार्टी में शामिल करने के लिए ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग कर रही है: बलतेज पन्नू
देश

भाजपा के केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू का पंजाब पुलिस अधिकारियों के साथ खुलेआम गाली-गलौज करना और एक महिला एसएसपी को धमकाना बहुत निंदनीय और शर्मनाक है: बलतेज पन्नू

May 27, 2026
माननीय उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह की अध्यक्षता में बियाडा एवं आएडा की समीक्षात्मक बैठक आयोजित, औद्योगिक विकास एवं निवेश प्रोत्साहन पर हुई विस्तृत समीक्षा
देश

माननीय उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह की अध्यक्षता में बियाडा एवं आएडा की समीक्षात्मक बैठक आयोजित, औद्योगिक विकास एवं निवेश प्रोत्साहन पर हुई विस्तृत समीक्षा

May 27, 2026
भाजपा नेता खुद को संविधान और कानून से ऊपर समझते हैं, भाजपा ने नगर निगम चुनाव को अपनी ‘गुंडागर्दी’ का एक और प्रदर्शन बना लिया है: अमन अरोड़ा
देश

भाजपा नेता खुद को संविधान और कानून से ऊपर समझते हैं, भाजपा ने नगर निगम चुनाव को अपनी ‘गुंडागर्दी’ का एक और प्रदर्शन बना लिया है: अमन अरोड़ा

May 27, 2026
पंजाब भर में मौसमी बीमारियों के बढ़ते मामलों के बीच भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ बनी जीवनरेखा
देश

पंजाब भर में मौसमी बीमारियों के बढ़ते मामलों के बीच भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ बनी जीवनरेखा

May 27, 2026
पंजाब सरकार का वर्ष 2026-27 में 5 लाख एकड़ क्षेत्र को धान की सीधी बुवाई के तहत लाने का लक्ष्य; ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से मिलेगी 1500 रुपये प्रति एकड़ वित्तीय सहायता: गुरमीत खुड्डियां
देश

पंजाब सरकार का वर्ष 2026-27 में 5 लाख एकड़ क्षेत्र को धान की सीधी बुवाई के तहत लाने का लक्ष्य; ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से मिलेगी 1500 रुपये प्रति एकड़ वित्तीय सहायता: गुरमीत खुड्डियां

May 26, 2026
Next Post
आईएस से अब इराक को कोई खतरा नहीं: शिया उल सुदानी

आईएस से अब इराक को कोई खतरा नहीं: शिया उल सुदानी

New Delhi, India
Thursday, May 28, 2026
Moderate or heavy rain with thunder
31 ° c
46%
23mh
44 c 29 c
Fri
41 c 26 c
Sat

ताजा खबर

हाइड्रोजन ट्रेन: हरियाणा से भारत के विकास की नई पटरी

हाइड्रोजन ट्रेन: हरियाणा से भारत के विकास की नई पटरी

May 28, 2026
भाजपा लोगों को डराने-धमकाने और पार्टी में शामिल करने के लिए ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग कर रही है: बलतेज पन्नू

भाजपा के केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू का पंजाब पुलिस अधिकारियों के साथ खुलेआम गाली-गलौज करना और एक महिला एसएसपी को धमकाना बहुत निंदनीय और शर्मनाक है: बलतेज पन्नू

May 27, 2026
माननीय उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह की अध्यक्षता में बियाडा एवं आएडा की समीक्षात्मक बैठक आयोजित, औद्योगिक विकास एवं निवेश प्रोत्साहन पर हुई विस्तृत समीक्षा

माननीय उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह की अध्यक्षता में बियाडा एवं आएडा की समीक्षात्मक बैठक आयोजित, औद्योगिक विकास एवं निवेश प्रोत्साहन पर हुई विस्तृत समीक्षा

May 27, 2026
भाजपा नेता खुद को संविधान और कानून से ऊपर समझते हैं, भाजपा ने नगर निगम चुनाव को अपनी ‘गुंडागर्दी’ का एक और प्रदर्शन बना लिया है: अमन अरोड़ा

भाजपा नेता खुद को संविधान और कानून से ऊपर समझते हैं, भाजपा ने नगर निगम चुनाव को अपनी ‘गुंडागर्दी’ का एक और प्रदर्शन बना लिया है: अमन अरोड़ा

May 27, 2026
पंजाब भर में मौसमी बीमारियों के बढ़ते मामलों के बीच भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ बनी जीवनरेखा

पंजाब भर में मौसमी बीमारियों के बढ़ते मामलों के बीच भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ बनी जीवनरेखा

May 27, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved