नयी दिल्ली 01 जुलाई (कड़वा सत्य) योगगुरु बाबा देव की कंपनी पतंजलि फूड्स लिमिटेड (पीएफएल) अपने एफएमसीजी पोर्टफोलियो का विस्तार करने के उद्देश्य से अपनी पैरेंट कंपनी पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड (पीएएल) के होम एंड पर्सनल केयर कारोबार का 1100 करोड़ रुपये में अधिग्रहण करेगी।
पीएफएल ने सोमवार को बताया कि पतंजलि फूड्स लिमिटेड के बोर्ड ने पीएएल के होम एंड पर्सनल केयर (एचपीसी) कारोबार के अधिग्रहण के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, जिससे कंपनी के एक अग्रणी एफएमसीजी कंपनी के रूप में परिवर्तन की गति तेज होगी। साथ ही स्लंप सेल के आधार पर अधिग्रहण से कंपनी के प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का विस्तार होगा।
पीएफएल 1100 करोड़ में पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड के होम एंड पर्सनल केयर कारोबार का करेगा अधिग्रहण





