राजगढ़: राजगढ़ में भारतीय किसान संघ ने किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। किसान संघ ने मांग की कि 2025 की फसल बीमा राशि से वंचित किसानों को उचित बीमा राशि का लाभ दिया जाए। वहीं सोयाबीन की फसल में अफलन, पीला मोजेक एवं अन्य फसल क्षति का सर्वे कराकर किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग की गई।
किसानों ने दूध के दाम बढ़ाने, किसानों की समस्याओं पर तत्काल निर्णय लेने और लंबित मामलों का जल्द निराकरण करने की मांग भी उठाई। प्रदर्शन के दौरान किसान संघ ने शासन-प्रशासन से किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जल्द कार्रवाई की मांग की।
किसानों ने बाइक ,ट्रैक्टर से रैली निकालकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन दिया। इसके पहले पिछले 4 दिनों से चल रहे धरना प्रदर्शन में कृषि विभाग के अधिकारी,राजगढ़ एसडीएम ,ने भी किसानों से चर्चा की थी लेकिन सार्थक परिणाम नहीं आया किसान संघ का कहना हे कि सरकार ने खरीफ 2025 में खराब हुई सोयाबीन की फसल का सर्वे कराकर किसानों को मुआवजा बांटा था किसानों ने प्रीमियम के तौर पर 132 करोड़ रु दिए लेकिन सरकार ओर बीमा कंपनी ने किसानों को नाम मात्र का फसल बीमा बांटा अधिकारी कहते हे कि सर्वे ,गिरदावरी,अनावरी ओर सेटेलाइट सर्वे में नुकसान नहीं हुआ हे ।इसलिए बीमा नहीं मिल रहा हे ,जिसे किसानों ने सरकार द्वारा छल करने का आरोप लगाया।
नकली दूध का उत्पादन बढ़ा लेकिन पशुधन में वृद्धि नहीं
किसानों का कहना हे कि अधिकारी ,सरकार ओर सर्वे में पाया कि जिसे में दूध के उत्पादन में वृद्धि हुई हे लेकिन दूध उत्पादक किसानों के घर पशुओं में कमी हो रही फिर दूध कहा से आ रहा हे ,जिले में निकले दूध का कारोबार खूब फल दिल रहा हे खाद्य विभाग कार्यवाही करता हे किसानों ने कहा कि नकली दूध आने से किसान पशुपालकों को दूध का दाम नहीं मिल रहा जबकि अब दाना खली के दाम आसमान छू रहे हे लेकिन किसानों के दूध के दाम नहीं बढ़े । जिसे लेकर पिछले 2 दिन से एंजिल में दूध उत्पादक किसानों की हड़ताल हे।





