• About us
  • Contact us
Wednesday, April 15, 2026
25 °c
New Delhi
35 ° Thu
36 ° Fri
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home अपराध

मुंबई में CGST पर सीबीआई की छापेमारी, एक अधीक्षक समेत 3 लोग गिरफ्तार

News Desk by News Desk
September 8, 2024
in अपराध, देश
मुंबई में CGST पर सीबीआई की छापेमारी, एक अधीक्षक समेत 3 लोग गिरफ्तार
Share on FacebookShare on Twitter

सीबीआई ने 60 लाख रूपये की अनुचित लाभ की मांग में से आंशिक 20 लाख रूपये की रिश्वत राशि स्वीकार करने के दौरान हुई ट्रैप कार्यवाही में सीजीएसटी (एंटी-इवेजन), मुंबई के एक अधीक्षक एवं दो निजी व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। हवाला के जरिए 30 लाख रूपये की रिश्वत राशि भी कथित रुप से पहुंचाई गई

न्यूज डेस्क 

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने ट्रैप कार्यवाही के दौरान सीजीएसटी (एंटी-इवेजन/Anti-Evasion), मुंबई पश्चिम आयुक्तालय के एक अधीक्षक  एवं दो निजी व्यक्तियों – जिनमें से एक सीए है, सहित तीन आरोपियों को परस्पर बातचीत पर तय की गई 60 लाख रूपये की अनुचित मांग में से 20 लाख रूपये रिश्वत की आंशिक धनराशि स्वीकार करने के दौरान गिरफ्तार किया। मांगी गई कुल रिश्वत राशि में से 30 लाख रूपये की राशि भी कथित तौर पर हवाला के माध्यम से पहले भुगतान की गई थी। सीबीआई ने घूसखोरी आदि के आरोपों पर सीजीएसटी, मुंबई के 6 अधिकारियों सहित 8 आरोपियों के विरूद्ध मामला दर्ज किया, जिसमें एक अपर आयुक्त, एक संयुक्त आयुक्त, 4 अधीक्षक एवं एक चार्टर्ड अकाउंटेंट सहित 2 निजी व्यक्ति शामिल है। यह आरोप है कि जब शिकायतकर्ता 04 सितंबर की शाम को सीजीएसटी कार्यालय, सांताक्रूज़ गए तो  उन्हें पूरी रात कार्यालय में रोके रखा गया एवं लगभग 18 घंटे बाद 05 सितंबर को रिहा कर दिया गया।

यह भी आरोप था कि शिकायतकर्ता को रोके जाने (Confinement) के दौरान, एक आरोपी अधीक्षक, सीजीएसटी (रिश्वत लेने वाले) ने उसे गिरफ्तार न करने के लिए 80 लाख रूपये की रिश्वत की मांग की, जिसे बाद में घटाकर 60 लाख रूपये कर दिया गया। आगे, यह आरोप भी  है कि उक्त अधीक्षक के तीन अन्य सहयोगियों (सभी सीजीएसटी के अधीक्षक) ने भी शिकायतकर्ता पर दबाव डालने में उसका साथ दिया, जिसमें बार-बार बल प्रयोग करना एवं गालियां देना शामिल था।

कथित तौर पर, शिकायतकर्ता को सीजीएसटी अधिकारियों द्वारा उसे गिरफ्तार न करने एवं सीजीएसटी द्वारा जारी जांच में उसका पक्ष लेने हेतु अनुचित लाभ की मांग के बारे में बताने के लिए बंधन (confinement) में रखने के दौरान उसके चचेरे भाई को फोन करने के लिए मजबूर किया गया था।  यह भी आरोप है कि शिकायतकर्ता के चचेरे भाई ने बाद में एक आरोपी सीए से संपर्क किया, जिसने आगे आरोपी जेसी, सीजीएसटी सहित अन्य आरोपी निजी व्यक्ति व वरिष्ठ सीजीएसटी अधिकारियों से संपर्क किया। आरोपी सीए एवं अन्य आरोपी निजी व्यक्ति दोनों मध्यरात्रि के दौरान सीजीएसटी कार्यालय गए और सीजीएसटी अधिकारियों के साथ रिश्वत पर बातचीत की। यह भी आरोप है कि  रिश्वत की माँग 60 लाख रूपये तय की गई, जिसे आरोपी सीए के माध्यम से सीजीएसटी अधिकारियों तक पहुँचाई जानी थी। परस्पर बातचीत पर तय की गई 60 लाख रूपये की रिश्वत में से 30 लाख रूपये कथित तौर पर शिकायतकर्ता के चचेरे भाई ने एक अंगडिया (Angadia) के माध्यम से दिए थे तथा केवल उसके बाद ही शिकायतकर्ता को अगले दिन सीजीएसटी कार्यालय छोड़ने की अनुमति दी गई थी।

सीबीआई ने जाल बिछाया एवं आरोपी सीए को सीजीएसटी अधिकारियों की ओर से रिश्वत की शेष राशि में से 20 लाख रूपये स्वीकार करने के दौरान रंगे हाथों पकड़ा। आगे, रिश्वत राशि नियंत्रित रूप से देने (Controlled  Bribe) की प्रक्रिया में, अन्य आरोपी निजी व्यक्ति तक पहुंचा दी गई, जिसे आगे आरोपी अधीक्षक, सीजीएसटी (रिश्वत स्वीकारने वाला) के माध्यम से सीजीएसटी अधिकारियों को रिश्वत पहुंचानी थी। आगे की ट्रैप कार्यवाही के दौरान, आरोपी अधीक्षक, सीजीएसटी (रिश्वत स्वीकारने वाला) ने दूसरे आरोपी निजी व्यक्ति को रिश्वत स्वीकारने के लिए ओशिवारा पुलिस स्टेशन, मुंबई के पास मिलने हेतु बुलाया।  इसके पश्चात, उक्त आरोपी अधीक्षक, सीजीएसटी को भी सीबीआई टीम ने पकड़ लिया।

सीबीआई ने ट्रैप कार्यवाही के दौरान रिश्वत लेते हुए उक्त तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। उन्हें  सीबीआई मामलों की विशेष अदालत, मुंबई के समक्ष पेश किया गया। अदालत ने गिरफ्तार अधीक्षक सीजीएसटी और सीए को 10 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेजा।  गिरफ्तार निजी व्यक्ति को न्यायिक हिरासत में भेजा गया। मुंबई एवं उसके आसपास के क्षेत्रों में स्थित आरोपी व्यक्तियों के आधिकारिक व आवासीय परिसरों में 09 स्थानों पर तलाशी ली गई, जिससे विभिन्न आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए।

Previous Post

बलौदाबाजार में बिजली गिरने से सात लोगों की मौत,तीन घायल

Next Post

पत्रकार मनोज वर्मा को मिला इंटरनेशनल इनोवेटिव एजुकेशनल अवार्ड

Related Posts

आप ने बीबीएमबी नियुक्ति नियमों में केंद्र के संशोधन को जबरदस्ती, संघीय ढांचे और पंजाब के अधिकारों पर हमला करार दिया
देश

आप ने बीबीएमबी नियुक्ति नियमों में केंद्र के संशोधन को जबरदस्ती, संघीय ढांचे और पंजाब के अधिकारों पर हमला करार दिया

April 14, 2026
भगवंत मान सरकार द्वारा बाबा साहिब अंबेडकर के जन्म दिवस के अवसर पर प्रदेश की लगभग सभी महिलाओं के कल्याण के लिए योजना की शुरुआत; पंजाब में 1000–1500 रुपये मासिक सहायता की शुरुआत
देश

भगवंत मान सरकार द्वारा बाबा साहिब अंबेडकर के जन्म दिवस के अवसर पर प्रदेश की लगभग सभी महिलाओं के कल्याण के लिए योजना की शुरुआत; पंजाब में 1000–1500 रुपये मासिक सहायता की शुरुआत

April 14, 2026
">
‘ऑपरेशन प्रहार’: पंजाब में गैंगस्टर्स का काल बनीं महिला पुलिस अफसर, 21 हजार से ज्यादा अपराधियों को भेजा जेल
देश

‘ऑपरेशन प्रहार’: पंजाब में गैंगस्टर्स का काल बनीं महिला पुलिस अफसर, 21 हजार से ज्यादा अपराधियों को भेजा जेल

April 14, 2026
कांग्रेस और अकालियों ने गरीबों से शिक्षा छीनकर और स्कॉलरशिप का पैसा हड़पकर बाबा साहेब अंबेडकर की पीठ में छुरा घोंपा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
देश

कांग्रेस और अकालियों ने गरीबों से शिक्षा छीनकर और स्कॉलरशिप का पैसा हड़पकर बाबा साहेब अंबेडकर की पीठ में छुरा घोंपा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

April 14, 2026
पश्चिमी चंपारण को बड़ी सौगात: राम नगर में खुला POPSK, अब पासपोर्ट और PCC के लिए पटना जाने का झंझट खत्म
देश

पश्चिमी चंपारण को बड़ी सौगात: राम नगर में खुला POPSK, अब पासपोर्ट और PCC के लिए पटना जाने का झंझट खत्म

April 13, 2026
नेशनल क्रॉसवर्ड चैंपियनशिप: शब्दों के खेल में हैदराबाद की छात्राओं ने मारी बाजी, पटना-पुणे के छात्र भी चमके

New Delhi, India
Wednesday, April 15, 2026
Mist
25 ° c
41%
4.7mh
41 c 29 c
Thu
42 c 31 c
Fri

ताजा खबर

आप ने बीबीएमबी नियुक्ति नियमों में केंद्र के संशोधन को जबरदस्ती, संघीय ढांचे और पंजाब के अधिकारों पर हमला करार दिया

आप ने बीबीएमबी नियुक्ति नियमों में केंद्र के संशोधन को जबरदस्ती, संघीय ढांचे और पंजाब के अधिकारों पर हमला करार दिया

April 14, 2026
भगवंत मान सरकार द्वारा बाबा साहिब अंबेडकर के जन्म दिवस के अवसर पर प्रदेश की लगभग सभी महिलाओं के कल्याण के लिए योजना की शुरुआत; पंजाब में 1000–1500 रुपये मासिक सहायता की शुरुआत

भगवंत मान सरकार द्वारा बाबा साहिब अंबेडकर के जन्म दिवस के अवसर पर प्रदेश की लगभग सभी महिलाओं के कल्याण के लिए योजना की शुरुआत; पंजाब में 1000–1500 रुपये मासिक सहायता की शुरुआत

April 14, 2026
">
‘ऑपरेशन प्रहार’: पंजाब में गैंगस्टर्स का काल बनीं महिला पुलिस अफसर, 21 हजार से ज्यादा अपराधियों को भेजा जेल

‘ऑपरेशन प्रहार’: पंजाब में गैंगस्टर्स का काल बनीं महिला पुलिस अफसर, 21 हजार से ज्यादा अपराधियों को भेजा जेल

April 14, 2026
कांग्रेस और अकालियों ने गरीबों से शिक्षा छीनकर और स्कॉलरशिप का पैसा हड़पकर बाबा साहेब अंबेडकर की पीठ में छुरा घोंपा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

कांग्रेस और अकालियों ने गरीबों से शिक्षा छीनकर और स्कॉलरशिप का पैसा हड़पकर बाबा साहेब अंबेडकर की पीठ में छुरा घोंपा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

April 14, 2026
पश्चिमी चंपारण को बड़ी सौगात: राम नगर में खुला POPSK, अब पासपोर्ट और PCC के लिए पटना जाने का झंझट खत्म

पश्चिमी चंपारण को बड़ी सौगात: राम नगर में खुला POPSK, अब पासपोर्ट और PCC के लिए पटना जाने का झंझट खत्म

April 13, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved