• About us
  • Contact us
Sunday, January 18, 2026
22 °c
New Delhi
19 ° Mon
20 ° Tue
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home करियर – शिक्षा टेक्नोलॉजी

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज 01 अणे मार्ग से मोबाइल पशु चिकित्सा कॉल सेंटर के शिलापट्ट का अनावरण कर किया उदघाटन

News Desk by News Desk
September 9, 2024
in टेक्नोलॉजी, देश
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज 01 अणे मार्ग से मोबाइल पशु चिकित्सा कॉल सेंटर के शिलापट्ट का अनावरण कर किया उदघाटन
Share on FacebookShare on Twitter

न्यूज डेस्क 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज 01 अणे मार्ग से मोबाइल पशु चिकित्सा कॉल सेंटर के शिलापट्ट का अनावरण कर उदघाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 534 मोबाईल पशु चिकित्सा इकाईयों (वाहनों) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मोबाइल स्क्रीन को क्लिक कर मुख्यमंत्री ने बिहार पशुपालक एप्प एवं किसान पशुपालक एप्प का लोकार्पण किया। पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग की प्रधान सचिव डॉ एन विजयलक्ष्मी ने मुख्यमंत्री को पौधा भेंटकर उनका अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने इसके पूर्व मोबाइल पशु चिकित्सा इकाइयों का मुआयना कर इनमें उपलब्ध करायी गई सुविधाओं एवं पशुपालकों को प्रदान की जानेवाली सेवाओं के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली।

इन सभी 534 मोबाइल पशु चिकित्सा इकाइयों (वाहनों) एवं मोबाइल पशु चिकित्सा कॉल सेंटर का उदेश्य पशुपालकों के द्वार पर पशु चिकित्सा (डोर स्टेप पशु चिकित्सा सेवा) सुविधा उपलब्ध कराना है। पशुपालकों को अपने बीमार पशुओं को पशु चिकित्सालय तक लाने में होने वाली कठिनाईयों को देखते हुए राज्य के सभी 534 प्रखंडों हेतु एक-एक मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई के परिचालन की व्यवस्था की गयी है।

मोबाइल पशु चिकित्सा इकाईयों के परिचालन से सुदूर इलाकों से बीमार पशुओं को पशु चिकित्सालय तक लाने में होने वाली कठिनाईयों से पशुपालकों को राहत मिलेगी, बीमार पशुओं को पशु चिकित्सालय लाने में लगने वाले समय एवं व्यय की बचत होगी। इसके साथ ही अस्वस्थ पशुओं की त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा संभव हो सकेगी। पशुओं के स्वास्थ्य एवं उत्पादकता में सुधार लाया जा सकेगा। पशुओं में संक्रामक रोग फैलने की स्थिति में रोग की त्वरित जाँच एवं प्रभावी नियंत्रण भी किया जा सकेगा तथा पशुपालकों के बीच विभागीय योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जायेगा।

मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई जी पी एस सुविधा युक्त एक सुसज्जित वाहन है जिसमें पशु रोगों की पहचान, पशु चिकित्सा एवं लघु सर्जरी, ऑडियो विजुअल प्रचार के लिए आवश्यक उपकरण के साथ पशुओं की चिकित्सा के लिए आवश्यक दवा इत्यादि के साथ कृत्रिम गर्भाधान की सुविधा उपलब्ध रहेगी। मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई में एक पशु चिकित्सक, एक पशु चिकित्सा सहायक एवं एक चालक-सह-परिचारी की व्यवस्था की गयी है। मोबाईल पशु चिकित्सा इकाई का परिचालन प्रत्येक कार्य दिवस में प्रातः 09.00 बजे से संध्या 05.00 बजे तक किया जायेगा।

पशुपालको की सुविधा हेतु एक कॉल सेंटर की स्थापना राज्य मुख्यालय स्तर पर पशु स्वास्थ्य एवं उत्पादन संस्थान, पटना के परिसर में की गयी है। कॉल सेन्टर में 4 (चार) अनुभवी पशु चिकित्सकों एवं 12 (बारह) कॉल सेंटर एक्जिक्यूटिव की व्यवस्था की गयी है। साथ ही, एक मोबाइल एप्प भी विकसित किया गया है। पशुपालक अपने मोबाइल पर उक्त एप्प को डाउनलोड कर पशु चिकित्सा सेवाओं हेतु सम्पर्क कर सकते हैं। राज्य के पशुपालक प्रत्येक कार्य दिवस में प्रातः 09.00 बजे से संध्या 05.00 बजे तक की अवधि में कॉल सेन्टर के टॉल फ्री नम्बर 1962 पर दूरभाष के माध्यम से कॉल कर अथवा मोबाइल एप्प के माध्यम से कॉल सेन्टर में पशु चिकित्सा हेतु सम्पर्क कर सकते हैं। सम्पर्क के उपरान्त मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई के माध्यम से पशुपालकों के द्वार पर पशु चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी। कॉल सेन्टर में टेलिमेडिसीन की भी व्यवस्था है। मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई में कार्यरत पशु चिकित्सकों के द्वारा आवश्यकतानुसार ऑडियो अथवा वीडियो कॉलिंग के माध्यम से कॉल सेन्टर में कार्यरत पशु चिकित्सकों से चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई के द्वारा प्रत्येक कार्य दिवस में 2 (दो) ग्रामों का भ्रमण किया जायेगा एवं शिविर के माध्यम से पशुओं की चिकित्सा तथा विभागीय योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जायेगा।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री रेणु देवी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ एस सिद्धार्थ, मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय भारत सरकार की संयुक्त सचिव सरिता चौहान, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग की प्रधान सचिव डॉ एन विजयलक्ष्मी, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, निदेशक पशुपालन नवदीप शुक्ला, उपायुक्त पशुपालन, भारत सरकार डॉ सुरेन्द्र पाल सहित पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Previous Post

कानपुर में कालिंदी एक्सप्रेस को बेपटरी करने का प्रयास,एटीएस अलर्ट

Next Post

डॉक्टर दुष्कर्म-हत्या : सुप्रीम कोर्ट ने आंदोलनकारी डॉक्टर को मंगलवार शाम तक ड्यूटी पर लौटने का दिया निर्देश

Related Posts

Sultanganj-Aguwani Ghat Ganga Bridge: सचिव पंकज कुमार पाल ने ली हाई-लेवल मीटिंग, IIT रुड़की से डिज़ाइन वेटिंग के बाद ब्रिज फाउंडेशन कार्य तेज करने का निर्देश
देश

Sultanganj-Aguwani Ghat Ganga Bridge: सचिव पंकज कुमार पाल ने ली हाई-लेवल मीटिंग, IIT रुड़की से डिज़ाइन वेटिंग के बाद ब्रिज फाउंडेशन कार्य तेज करने का निर्देश

January 18, 2026
फोरेंसिक रिपोर्ट अदालती रिकॉर्ड का हिस्सा है, राजनीतिक राय नहीं: ‘आप’ ने जाखड़ और परगट सिंह को दी चेतावनी
देश

फोरेंसिक रिपोर्ट अदालती रिकॉर्ड का हिस्सा है, राजनीतिक राय नहीं: ‘आप’ ने जाखड़ और परगट सिंह को दी चेतावनी

January 17, 2026
स्मार्ट सिटी का नया मॉडल: मौत और दूषित पानी
संपादकीय

स्मार्ट सिटी का नया मॉडल: मौत और दूषित पानी

January 17, 2026
Bihar Roads Maintenance: सचिव पंकज कुमार पाल की अध्यक्षता में OPRMC-III पर बड़ी समीक्षा, 7 साल में 19,327 किमी सड़कों के संधारण का लक्ष्य
अभी-अभी

Bihar Roads Maintenance: सचिव पंकज कुमार पाल की अध्यक्षता में OPRMC-III पर बड़ी समीक्षा, 7 साल में 19,327 किमी सड़कों के संधारण का लक्ष्य

January 17, 2026
Patna में Passport Seva Kendra बना ‘आर्ट गैलरी’… DPS के बच्चों की Painting Exhibition और KVIC खादी शोरूम का उद्घाटन
देश

Patna में Passport Seva Kendra बना ‘आर्ट गैलरी’… DPS के बच्चों की Painting Exhibition और KVIC खादी शोरूम का उद्घाटन

January 16, 2026
Bihar Engineering University का बड़ा डिजिटल कदम: INFLIBNET के साथ MoU, अब सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों को मिलेगी ‘National Level’ डिजिटल लाइब्रेरी

New Delhi, India
Sunday, January 18, 2026
Overcast
22 ° c
50%
7.9mh
25 c 14 c
Mon
26 c 16 c
Tue

ताजा खबर

Sultanganj-Aguwani Ghat Ganga Bridge: सचिव पंकज कुमार पाल ने ली हाई-लेवल मीटिंग, IIT रुड़की से डिज़ाइन वेटिंग के बाद ब्रिज फाउंडेशन कार्य तेज करने का निर्देश

Sultanganj-Aguwani Ghat Ganga Bridge: सचिव पंकज कुमार पाल ने ली हाई-लेवल मीटिंग, IIT रुड़की से डिज़ाइन वेटिंग के बाद ब्रिज फाउंडेशन कार्य तेज करने का निर्देश

January 18, 2026
फोरेंसिक रिपोर्ट अदालती रिकॉर्ड का हिस्सा है, राजनीतिक राय नहीं: ‘आप’ ने जाखड़ और परगट सिंह को दी चेतावनी

फोरेंसिक रिपोर्ट अदालती रिकॉर्ड का हिस्सा है, राजनीतिक राय नहीं: ‘आप’ ने जाखड़ और परगट सिंह को दी चेतावनी

January 17, 2026
स्मार्ट सिटी का नया मॉडल: मौत और दूषित पानी

स्मार्ट सिटी का नया मॉडल: मौत और दूषित पानी

January 17, 2026
Bihar Roads Maintenance: सचिव पंकज कुमार पाल की अध्यक्षता में OPRMC-III पर बड़ी समीक्षा, 7 साल में 19,327 किमी सड़कों के संधारण का लक्ष्य

Bihar Roads Maintenance: सचिव पंकज कुमार पाल की अध्यक्षता में OPRMC-III पर बड़ी समीक्षा, 7 साल में 19,327 किमी सड़कों के संधारण का लक्ष्य

January 17, 2026
Patna में Passport Seva Kendra बना ‘आर्ट गैलरी’… DPS के बच्चों की Painting Exhibition और KVIC खादी शोरूम का उद्घाटन

Patna में Passport Seva Kendra बना ‘आर्ट गैलरी’… DPS के बच्चों की Painting Exhibition और KVIC खादी शोरूम का उद्घाटन

January 16, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved